एल नीनो आ चुका है, जानिए कैसे रखें खुद को और परिवार को सुरक्षित

El Nino Safety Tips: एल नीनो के असर से मौसम अधिक गर्म और अनिश्चित हो सकता है, लेकिन सही सावधानियां अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं. यहां जानिए एल नीनो के दौरान क्या करना चाहिए.

EL NINO

EL NINO से बचने के लिए क्या करें, जानिए यहां.

विज्ञापन

El Nino India: एल नीनो (El Nino) एक मौसम संबंधी घटना है जिसमें प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है. भारत में एल नीनो के कारण गर्मी बढ़ सकती है, बारिश का पैटर्न बदल सकता है और सूखा या अनियमित मानसून जैसी स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में एल नीनो के दौरान खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए एल नीनो के दौरान कौन सी सावधानियां बरतना जरूरी है.

एल नीनो के दौरान क्या हो सकता है

भीषण गर्मी और लू पड़ सकती है – तापमान सामान्य से ज्यादा हो सकता है जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है.

विज्ञापन

लगातार या अनियमित बारिश हो सकती है – एल नीनो के कारण कहीं बहुत कम बारिश तो कहीं अचानक भारी बारिश हो सकती है.

पानी की कमी – एल नीनो की गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि इससे सूखे जैसी स्थिति बनने पर जलसंकट बढ़ सकता है.

फसलों और खाद्य आपूर्ति पर असर – कृषि प्रभावित होने से कुछ खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं.

विज्ञापन

खुद को कैसे सुरक्षित

  • दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में कम निकलें
  • हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें
  • टोपी, छाता और सनग्लासेस लेकर ही बाहर निकलें
  • बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे
  • ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी वगैरह लेते रहें.
  • बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और अल्कोहल से बचें क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं.

डिहाइड्रेशन से बचना है जरूरी

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने पर कमजोरी होने लगती है, चक्कर आने लगते हैं या भ्रम जैसी स्थिति पैदा होने लगती है. व्यक्ति को कम पेशाब आने लगता है और गर्मी ज्यादा लगती है. ऐसे में एल नीनो के दौरान खुद को डिहाइड्रेटेड होने से बचाएं. वहीं, अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं, पानी या ORS पिएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

पानी की बचत करें

विज्ञापन

एल नीनो के दौरान पानी की बचत जरूरी है जिससे सूखे की स्थित पड़़े तो भी घर में पानी रहे. ऐसें नल खुला न छोड़ें, बाल्टी से नहाएं, शॉवर का कम इस्तेमाल करें, बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था करें.

खानपान का ध्यान रखें

विज्ञापन
  • ताजा और हल्का भोजन करें
  • कटे हुए फल या बाहर का खुला खाना खाने से बचें
  • फल, सब्जियां और इलेक्ट्रोलाइट युक्त चीजें ज्यादा लें.

यह भी पढ़ें – अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 झूठ, पुलिस ने दी सलाह, बच्चा सेफ रहेगा इस तरह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ