---विज्ञापन---

Kanpur to Ayodhya Travel Guide: कार, ट्रेन या फ्लाइट, कानपुर से अयोध्या पहुंचने का सबसे आसान रास्ता कौन सा है? जानिए दूरी, टोल और घूमने की खास जगहों की पूरी डिटेल्स

क्या आप भी कानपुर से अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि सड़क से जाए, ट्रेन से या फिर फ्लाइट से? आइए जानते हैं सबसे आसान रास्ता कौन सा है.

---विज्ञापन---

अगर आप कानपुर से आयोध्य की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल कानपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मार्केट और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि कानपुर से अयोध्या पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है और यात्रा में कितना समय और खर्च लग सकता है. सही योजना बनाकर आप अपने सफर को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kanpur Water Tax App: अब पानी और सीवर के टैक्स के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, जलकल विभाग के इस सुविधा से घर बैठे होगा काम!

---विज्ञापन---

कानपुर से अयोध्या की दूरी और सड़क मार्ग से सफर

कानपुर और अयोध्या के बीच सड़क मार्ग से लगभग 240 किलोमीटर की दूरी है. ऐसे में अगर आप अपनी कार या टैक्सी से यात्रा करते हैं, तो लखनऊ होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए करीब 4.5 से 5 घंटे में अयोध्या पहुंच सकते हैं. रास्ते में कुछ टोल प्लाजा भी पड़ते हैं, जहां वाहन श्रेणी के अनुसार टोल शुल्क देना होता है. सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए यह रूट काफी सुविधाजनक और बेहतर माना जाता है.

ट्रेन, कार और फ्लाइट में से किसे चुनें?

कानपुर से अयोध्या पहुंचने के लिए ट्रेन सबसे सुविधाजनक और बजट फ्रेंडली विकल्प मानी जाती है. इस रूट पर कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस भी कानपुर और अयोध्या के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे तेज विकल्पों में शामिल है. सड़क मार्ग से यात्रा पसंद करने वाले लोग कार या एसी बस का चुनाव कर सकते हैं. वहीं फ्लाइट से सफर करने के लिए यात्रियों को पहले लखनऊ एयरपोर्ट तक जाना पड़ता है, इसलिए समय और खर्च के लिहाज से ट्रेन और कार ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होते हैं.

---विज्ञापन---

अयोध्या पहुंचकर इन प्रमुख जगहों की करें सैर

अयोध्या में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन स्थानों को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करते हैं:

  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर – अयोध्या का सबसे प्रमुख और आकर्षण का केंद्र.
  • हनुमानगढ़ी -भगवान हनुमान को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर.
  • सरयू घाट – शाम की आरती और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध.
  • कनक भवन – भगवान राम और माता सीता से जुड़ा ऐतिहासिक मंदिर.
  • राम की पैड़ी- धार्मिक स्नान और पर्यटन के लिए लोकप्रिय स्थल.

यह भी पढ़ें: Lucknow City of Nawabs: लखनऊ को क्यों कहा जाता है नवाबों का शहर? जानिए इसके पीछे

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

अयोध्या से कानपुर के बीच यात्रा करने का सबसे बजट-फ्रेंडली और सस्ता माध्यम भारतीय रेलवे की सामान्य या स्लीपर क्लास ट्रेनें (जैसे उत्सव एक्सप्रेस या साबरमती एक्सप्रेस) हैं, जिनका न्यूनतम किराया ₹170 से ₹200 के बीच शुरू होता है.
जी हां, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) कानपुर सेंट्रल होकर गुजरती है. यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है जो सिर्फ 3 घंटे 10 मिनट का समय लेती है.
इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच की भौगोलिक दूरी ट्रेन मार्ग से लगभग 202 किलोमीटर है, जबकि नेशनल हाईवे (सड़क मार्ग) के जरिए यह दूरी लगभग 240 किलोमीटर बैठती है.
First published on: Jun 12, 2026 05:28 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola