बटर चिकन में आम डालकर खाया है कभी? Chef Sanjeev Kapoor ने शेयर की रेसिपी

शेफ संजीव कपूर ने मैंगों बटर चिकन की शानदार रेसिपी शेयर की है. आप भी इस रेसिपी को घर पर ट्राई कर सकते हैं और रेस्टॉरेंट्स से भी बेहतर मैंगो बटर चिकन बनाकर खा सकते हैं.

Mango butter chicken

जानिए किस तरह बनाते हैं मैंगों बटर चिकन.

विज्ञापन

Mango Butter Chicken Recipe: शेफ संजीव कपूर अक्सर ही अलग-अलग तरह की डिशेज बनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करते रहते हैं. शेफ ना सिर्फ खुद ये डिशेज एंजॉय करते हैं बल्कि अपने फोलोअर्स से भी रेसिपी साझा करने से कतराते नहीं हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में शेफ संजीव कपूर (Chef Sanjeev Kapoor) ने मैंगो बटर चिकन की रेसिपी शेयर की है. सुनकर लगता है कि आम डालकर भला बटर चिकन कैसा लगता होगा, लेकिन शेफ का कहना है कि यह मैंगो बटर चिकन उनका फेवरेट है. तो चलिए, बिना देरी किए आप भी जान लीजिए रेसिपी. इसे एक बार बनाकर ट्राई करना तो बनता है.

यह भी पढ़ें – 1 दिन में कितनी लीची खानी चाहिए? जानिए सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है यह फल

विज्ञापन

मैंगो बटर चिकन बनाने की सामग्री

अल्फांसो आम – 2
मक्खन – 6 चम्मच
रेशमी चिकन टिक्का पीस – 8
तेल – 2 चम्मच
हरी इलायची – 5 से 6
जावित्री की छाल – 1
काली मिर्च – 8 से 10
शाही जीरा – आधा चम्मच
तेजपत्ता – 2
लहसुन की कलियां -5-6
इंच अदरक, मोटा कटा हुआ – 1
मध्यम प्याज, कटे हुए – 2
धनिये की डंठल – 5-6
मध्यम टमाटर, कटे हुए -5-6
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर -½ छोटा चम्मच
पीली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
काजू, आधे कटे हुए -8-10
खरबूजे के बीज (मगज) -2 बड़े चम्मच
गरम मसाला पाउडर -¼ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी पाउडर + ऊपर से छिड़कने के लिए – ¼ छोटा चम्मच
ताजा क्रीम + ऊपर से डालने के लिए – 2 बड़े चम्मच
सजाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियां
नान

  • नॉन स्टिक पैन लेकर तेल डालें और उसमें हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, जीरा और तेजपत्ता डालें और सोटे करें.
  • अब लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की ठंडल और टमाटर डालकर मिक्स करें.
  • नमक, हल्दी, पीली मिर्च, काजू और खरबूजे के बीज डालकर 4 से 5 मिनट सोटे करें यानी हल्का पकाएं.
  • अब 2 कप पानी डालें और ढककर 10 से 15 मिनट के लिए पका लें. टमाटर एकदम पक जाएंगे.
  • आंच बंद करके पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • आम लेकर छीलें और काट लें. कुछ अलग रखकर बाकी सारे टुकड़े मिक्सर में डालें और पीस लें.
  • अब नॉन-स्टिक कढ़ाई आंच पर चढ़ाएं. इसमें टमाटर वाला मिश्रण, 3 चम्मच मक्खन, गरम मसाला पाउडर और पिसा हुआ मेथी का पाउडर डालकर पकाएं.
  • इसमें आम का पल्प डालें और मिलाएं. अब रेशमी चिकन टिक्का के टुकड़े डालें, फ्रेश क्रीम डालें और बचे हुए मक्खन को डालकर अच्छे से मिला लें.

तैयार मैंगो बटर चिकन को सर्व करें, ऊपर से फ्रेश क्रीम, सूखी मेथी की पत्तियों का पाउडर और आम के टुकड़े डालकर गार्निश करें. इसे नान के साथ परोसें और स्वाद लेकर खाएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ