Five Best Foods: बदलते मौसम में वायरल बीमारी से चाहते हैं बचना? इन 5 फूड्स का करें सेवन

Five Best Foods: इस बदलते मौसम में अगर आप अपना खास ध्यान रखना चाहते हैं, तो आप विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हेल्दी डाइट का सेवन कर सकते है।

Five Best Foods

Five Best Foods

विज्ञापन

Five Best Foods:  बदलते मौसम के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ आती है। ऐसे में आपको सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। मौसम में उतार-चढ़ाव शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करता है। जिसके चलते हम जल्दी  बीमार पड़ जाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आप विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हेल्दी डाइट का सेवन कर सकते है, जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

अंकुरित डाइट

स्प्राउट्स में मौजूद पोषक तत्वों से भरपूर विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही हमें वायरल से भी बचाता है।

विज्ञापन

पालक को करें डाइट में शामिल

पालक में विटामिन ए, सी, ई, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो आपके कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है और आपके इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाता है। इसके फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड में एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं और यह वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।

खट्टे फलों का करें सेवन

संतरे और नींबू जैसे खट्टे फल के सेवन से बदलते मौसम के दौरान हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाता है। विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल ब्लड के लिए काफी फायदे साबित हो सकता है। खट्टे फलों का सेवन वायरल बीमारियों से दूर रखता है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्टर दही

दही एक प्रकार से इम्युनिटी बूस्टर है, खासकर बदलते मौसम के दौरान। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और विटामिन सामंजस्यपूर्ण रूप से आंतों को हेल्दी रखता है।  कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी कई  बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

ड्राइ फूट से होंगे फायदे

मौसम में बदलावों के दौरान ड्राइ फूट भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। ऐसे में आप बादाम, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज जैसे मेवे का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी कोशिकाओं सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा काजू और कद्दू के बीज वायरल बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ