स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! क्या Bad Cholesterol का है संकेत?

Bad Cholesterol Signs: स्वस्थ रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल का नियंत्रित रहना जरूरी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है जो चिंताजनक हो सकता है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। चेहरे पर दिखें ये संकेत तो समझ जाइए कि बढ़ गया है बैड कोलेस्ट्रॉल।

Bad Cholesterol Signs

Bad Cholesterol Signs: आजकल खानपान की खराब आदतों के चलते इंसान गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहा है। बैड कोलेस्ट्रॉल, इन्हीं में से एक है। शरीर में असामान्य मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का इजाफा होने से इंसान बीमार हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से होता है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल दिल को स्वस्थ रखता है वहीं, बैड कोलेस्ट्राल दिल के रोगों को बढ़ाने का काम करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल खराब और ज्यादा चिकना यानी तेल से बनी चीजों के सेवन से बढ़ता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो फेस पर इसके कुछ संकेत दिखने लगते हैं, अगर आप भी इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो सावधान हो जाइए। समय रहते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित नहीं किया गया तो आप हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी स्थितियों का सामना कर सकते हैं।

विज्ञापन

Bad Cholesterol से स्किन पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

1. पैरों में सूजन

अगर आपके पैरों या टांगों के निचले हिस्सों में सूजन दिखाई दे रही है तो यह संकेत है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है। बैड कोलेस्ट्रॉल का संबंध हृदय से है, इसलिए, इस संकेत को गंभीरता से लेते हुए एकबार LDL टेस्ट जरूर करवाएं।

विज्ञापन

2. स्किन का रंग बदलना

विज्ञापन

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में इजाफा होने से त्वचा के रंग में भी बदलाव दिखने लगते हैं। स्किन पर नीला या हरा रंग दिखना, इस बात का संकेत है कि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है। इसके प्रभावित होने का एक कारण बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल हो सकता है क्योंकि ये शरीर में जमने लगता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

3. स्किन पर पर्पल कलर की धारियां दिखना

ये बैंगनी धारियां आपके फेस, हाथों या पैरों पर भी दिखाई दे सकती हैं। यह संकेत भी शरीर में बढ़े हुए Bad Cholesterol की ओर इशारा करता है। यह एम्बोलिजेशन सिंड्रोम नाम की बीमारी का भी एक संकेत है। इसमें इंसान को एक साथ मतली, उल्टी और बुखार हो जाता है।

विज्ञापन

4. स्किन पर वैक्स या मोम जैसी परत बनना

अगर आपकी स्किन पर पीले रंग की कोई मोम जैसी परत बन रही है तो यह स्पष्ट रूप से संकेत दे रही है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि हो चुकी है। अब आपको इसे नियंत्रित करने के लिए उपचार शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन

5. उंगलियों में सूजन

अगर आपके हाथों और पैरों की उंगलियों में अकारण ही सूजन हो रही है तो यह भी संकेत है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है। यह सूजन बार-बार आपको तंग कर सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ