वो 3 संकेत, जो बताएंगे दोस्त ही आपका प्यार है, कंफ्यूज हैं तो देख लें आजमाकर

First Love Signs: दोस्ती एक बहुत ही खास रिश्ता होता है। जो कहीं भी किसी से भी बन सकता है। लेकिन कई बार दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में अपने आप बदल जाती है, जिसका एहसास कभी-कभार नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो आपको बता देंगे कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई है।

First Love Signs
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपको भी ये समझ नहीं आ रहा कि आप प्यार में हैं या ये सिर्फ दोस्ती है। तो आज हम आपको 3 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई है।

जब हर वक्त उसी का ख्याल आए

जब व्यक्ति प्यार में होता है तो उसे हर समय अपने चाहने वाले का ही ख्याल आता है। जैसे कि आप खाली बैठे हैं और आप बार-बार उन्हीं के बारे में सोच रहे हैं तो समझ जाइए कि आपको उनसे प्यार हो गया है। इसके अलावा आप उन्हें अपनी छोटी सी छोटी बात बताए बिना नहीं रह पाते।

विज्ञापन

जलन होना

अगर आपको हर समय ये लगता है कि उस व्यक्ति को हमेशा आपके साथ रहना चाहिए। आप उन्हें किसी और के साथ नहीं देख सकते हो तो समझ जाइए कि आपको प्यार हो गया है। क्योंकि दोस्ती में कभी भी जलन नहीं होती और प्यार की शुरुआत ही जलन से होती है।

पल-पल मिस करना

जब दोस्ती फ्रेंडशिप से ज्यादा प्यार में बदलने लगती है तो व्यक्ति को कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। उसे हर समय, हर जगह अपना प्यार ही नजर आता है। इसके अलावा उसे अपने ही दोस्तों के बीच अकेलापन महसूस होने लगता है और उसके दिल और दिमाग दोनों में केवल वो ही व्यक्ति घूमता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ