Fashion Tips: असली बनारसी सिल्क साड़ी की कैसे करें पहचान? एक्सपर्ट ने बताए टिप्स

Fashion Tips: अगर आप भी प्योर बनारसी सिल्क साड़ी की पहचान करना चाहते हैं, तो फैशन एक्सपर्ट ने यहां पर कुछ टिप्स बताएं हैं, जिसे आप साड़ी खरीदते समय अपना सकते हैं।

Fashion Tips

Fashion Tips

विज्ञापन

Fashion Tips: साड़ी हमेशा से भारतीय फैशन का हिस्सा है और भारतीय परंपरा को सालों से शानो-शौकत से जोड़ती आ रही है। आज के समय में साड़ी का फैशन बदलता रहता है। वहीं, बनारसी साड़ी की अपनी एक अलग पहचान है। प्योर बनारसी सिल्क को मजबूत और कीमती रेशमी धागों से हाथ से बुनी जाती हैं, जिसे कुशल कारीगर सावधानी के साथ  अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं। आज के समय में इसकी बढ़ती मांग के साथ प्योर बनारसी सिल्क की कॉपी भी बाजार में आने लगी है, जिसे पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं फैशन एक्सपर्ट निशित गुप्ता प्योर बनारसी सिल्क पहचानने के क्या-क्या तरीके बताते हैं…

दूसरी तरफ पलटें

प्योर बनारसी सिल्क की साड़ियां हाथ से बुनी जाती हैं और उन पर बहुत ही खूबसूरत कारीगरी की जाती है, जिसे बनाने में अक्सर कई सप्ताह या कई बार महीनों का समय लग जाता है। साड़ी को पलटें और पीछे देखें की उसके धागे को कितनी बारीकी से बुना गया है। मशीन से बनी साड़ियों में पीछे की ओर सॉफ्ट सतह होती है और धागे का काम बहुत कम होता है।

विज्ञापन

बनारसी जीआई टैग

प्योर बनारसी सिल्क साड़ी पर GI टैग होता है, जो इसकी प्रामाणिकता और वाराणसी होने की गारंटी देता है। खरीदते समय हमेशा जीआई टैग को जरूर चेक करें। इससे आपको पता चलेगा कि आप प्योर बनारसी सिल्क की साड़ी खरीद रहें हैं या फिर वह नकली है।

साड़ी का वजन चेक करें

प्योर बनारसी सिल्क की साड़ियां थोड़ी भारी होती हैं, क्योंकि उनमें रेशम के धागे और असली जरी का काम होता है। अगर साड़ी बहुत हल्की लगती है, तो हो सकता से वह साड़ी असली न हो।

विज्ञापन

रिंग चेक

साड़ी को एक छोटे से छल्ले में डालकर देखें शुद्ध रेशम की साड़ी बिना किसी परेशानी के उसमें से गुजर जाएगी। सिंथेटिक या मिक्स साड़ियां छल्ले में फंस सकती हैं।

जरी की शुद्धता चेक करें

असली बनारसी साड़ियों में असली सोने और चांदी की जरी होती है, जबकि नकली बनारसी साड़ियों में परखी हुई या नकली जरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरी को परखने के लिए उसे हल्का रगड़ें, अगर जरी के नीचे लाल या चांदी जैसा धागा दिखे तो समझ लें कि जरी असली है। अगर सफेद या प्लास्टिक जैसा धागा निकले तो समझ लें कि जरी नकली है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ