महंगी कारों वाला फीचर अब बजट में, इन 5 गाड़ियों में मिलती हैं वेंटिलेटेड सीट, कीमत बस 8.20 लाख से शुरू

गर्मी हो या लंबा सफर, कार की सीट पर घंटों बैठने से पसीने की परेशानी बढ़ जाती है. अब इस समस्या से राहत के लिए महंगी लग्जरी कार खरीदने की जरूरत नहीं है. बाजार में कई किफायती कारें ऐसी हैं जिनमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. जानिए भारत की 5 सस्ती कारें, जिनमें यह प्रीमियम फीचर दिया गया है.

cheapest cars with ventilated seats
1 / 7
अब बजट कारों में भी फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के ऑप्शन मौजूद हैं. (Image Credit-TATA Cars)

लंबे समय तक कार चलाने पर सीट पर बैठने से पीठ और जांघों में पसीना आने लगता है. खासकर गर्मी के मौसम में यह परेशानी ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में वेंटिलेटेड सीट्स काफी राहत देती हैं. पहले यह फीचर महंगी लग्जरी कारों तक सीमित था, लेकिन अब कम कीमत वाली कारों में भी मिलने लगा है.

विज्ञापन

Tata Aeris

Tata Aeris2 / 7

टाटा मोटर्स की नई Aeris इस लिस्ट में सबसे कम कीमत पर वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स देने वाली कार है. यह फीचर सिर्फ Accomplished वेरिएंट में मिलता है. इसके वेंटिलेटेड सीट्स वाले मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.20 लाख रुपये है. ग्राहक इस वेरिएंट को 4 अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में चुन सकते हैं. (Image Credit- Tata Cars)

विज्ञापन

Renault Kiger

Renault Kiger3 / 7

अगर आप SUV में वेंटिलेटेड सीट्स चाहते हैं तो Renault Kiger एक किफायती विकल्प है. यह फीचर Kiger के टॉप Emotion ट्रिम में दिया गया है. इसकी वेंटिलेटेड सीट्स वाली शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. इस ट्रिम को 6 अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है. (Image Credit- Renault)

Maruti Baleno

Maruti Baleno4 / 7

Maruti Suzuki Baleno भी इस फीचर के साथ आने वाली किफायती कारों में शामिल है. इसके Alpha और Alpha (O) ट्रिम में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. इन वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.10 लाख रुपये है. Baleno की एक खास बात इसका माइलेज भी है, जो 24.77 kmpl तक बताया गया है. (Image Credit- Maruti Suzuki)

विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza5 / 7

Maruti Suzuki Brezza में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का विकल्प मिलता है. यह फीचर इसके टॉप ZXi+ ट्रिम में दिया गया है. वेंटिलेटेड सीट्स वाली Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये है. ZXi+ ट्रिम को 2 अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में चुना जा सकता है. (Image Credit- Maruti Suzuki)

Citroen Basalt X

Citroen Basalt X6 / 7

Citroen Basalt X भी इस फीचर के साथ आने वाली कारों में शामिल है. कंपनी ने इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स का विकल्प टॉप Max वेरिएंट में दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख रुपये है. ग्राहक इसे 3 अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं. (Image Credit-Citroen)

विज्ञापन

12 लाख से कम में मिल सकता है ये प्रीमियम फीचर

12 लाख से कम में मिल सकता है ये प्रीमियम फीचर7 / 7

अगर वेंटिलेटेड सीट्स आपकी कार की प्राथमिकता है, तो अब इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है.  इनमें से कुछ कारों में यह फीचर 9 रुपये लाख के आसपास की कीमत से ही मिल जाता है, जबकि SUV खरीदने वालों के पास भी बजट विकल्प मौजूद हैं. (Image Credit-Renault)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन