---विज्ञापन---

Depression Symptoms: युवाओं से लेकर बच्चे तक हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार! जानें इसके संकेत

Depression Symptoms: आज के समय में युवा से लेकर बच्चे तक डिप्रेशन का शिकार हो रहे है। ऐसे में अगर आपके बच्चे में भी डिप्रेशन के संकेत दिखाई दे रहें हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।

---विज्ञापन---

Depression Symptoms: आज के समय में युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ये बीमारी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक सर्वे में पाया गया कि भारत में 10 प्रतिशत से ज्यादा लोग मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि ये बीमारी बच्चों में भी देखा जा रहा है। ये इसलिए भी परेशान करने वाली बात है क्योंकि बच्चे कभी भी अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते हैं। बच्चा हो या किशोर डिप्रेशन के गंभीर लक्षण किसी के हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आज के समय में डिप्रेशन और चिंता का कारण सोशल मीडिया का उपयोग और स्कूल का स्ट्रेस आदि हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत हो सकते हैं?

निराशा

अगर कोई बच्चा या किशोर लगातार निराश रहता है या फिर वह लगातार स्ट्रेस में दिखाई दे रहा है, तो यह डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसे में आप उससे बात करने की कोशिश करें .या फिर डॉक्टर के ले जाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

चिड़चिड़ापन

अगर आपका बच्चा हर समय बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है और लोगों पर गुस्सा भी करता है।  ये बहुत लंबे समय तक बना रहता है, तो यह निश्चित रूप से सामान्य नहीं है। हो सकता है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहा हो।

---विज्ञापन---

सिर दर्द

डिप्रेशन और चिंता दोनों ही शारीरिक समस्याओं जैसे कि पेट दर्द और सिर दर्द को बढ़ा सकता है। अपने बच्चे में इन लक्षणों को नोट करें और किसी डॉक्टर के पास उसे लेकर जाएं।

मूड में बदलाव

बच्चों और किशोरों में मूड स्विंग होना कोई आम बात नहीं है। कुछ चीजों को लेकर जिद्दी होना आम बात है, लेकिन अगर कोई बच्चा गंभीर और लगातार मूड स्विंग का सामना कर रहा है, तो इसका कारण कुछ और या फिर डिप्रेशन हो सकता है।

---विज्ञापन---

पेट का दर्द

डिप्रेशन या चिंता के लक्षणों में एक अनोखा लक्षण पेट दर्द भी हो सकता है। आमतौर पर जब बच्चे को पेट दर्द होता है, तो माता-पिता केवल शारीरिक हैं, लेकिन कई बार ये डिप्रेशन के संकेत भी होते हैं। ऐसा होने पर आप उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 30, 2024 03:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola