Ganesh Chaturthi 2026: इस गणेश चतुर्थी खुद तैयार करें गणपति की मूर्ति, आसान और किफायती है ये तरीका

Ganesh Ji Ki Murti Kaise Banaye: इस गणेश चतुर्थी अगर आप बप्पा के स्वागत को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं तो बाजार से मूर्ति खरीदने के बजाय अपने हाथों से गणपति की छोटी सी मूर्ति बनाएं और पूजा करें. यह फीलिंग यकीनन आपको बहुत ही अच्छी लगेगी.  

how to make ganesh ji at home

मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? Image Credit-Freepik

विज्ञापन

Ganesh Murti Making Tips: गणेश चतुर्थी का त्योहार घर में गणपति बप्पा के स्वागत के बिना अधूरा सा लगता है. हर साल भक्त भगवान गणेश की सुंदर मूर्ति घर लाकर विधि-विधान से पूजा करते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और खास करना चाहते हैं तो मार्केट से मूर्ति खरीदने के बजाय घर पर ही गणपति की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपका बजट कम होगा, बल्कि बप्पा की मूर्ति बनाने का एक्सपीरियंस भी बेहद खास रहेगा. घर पर मूर्ति बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान या किसी खास कला की जरूरत नहीं है. मिट्टी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप गणपति की छोटी और सुंदर प्रतिमा तैयार कर सकते हैं.  आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.

इसे भी पढ़ें- सूखे फूलों से हवन कप्स बनाने का आसान तरीका, पूजा के बाद ऐसे करें फूलों का इस्तेमाल

विज्ञापन

मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

मिट्टी की गणेश मूर्ति बनाने के लिए सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जिसमें शाडू मिट्टी या साफ मिट्टी, थोड़ा पानी, लकड़ी या प्लास्टिक का छोटा बेस, मूर्ति को शेप देने के लिए स्कल्प्टिंग टूल, टूथपिक या लकड़ी की स्टिक, लाल और पीले रंग का कपड़ा, फूल और दूर्वा होना आदि. इन चीजों से आप मूर्ति तैयार कर सकते हैं.   

मूर्ति बनाने के लिए क्या करें? 

  • मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह गूंथ लें. मिट्टी न तो बहुत ज्यादा गीली होनी चाहिए और न ही इतनी सूखी कि शेप देते समय उसमें दरारें पड़ने लगें. अब इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि मिट्टी अच्छी तरह सेट हो जाए. 
  • सबसे पहले मिट्टी से गणपति बप्पा के शरीर के लिए एक गोल और थोड़ा शेप बनाएं. इसके ऊपर सिर के लिए मिट्टी का एक गोल हिस्सा लगाएं. इसके बाद पेट को थोड़ा उभरा हुआ शेप दें. गणपति की मूर्ति में शरीर का संतुलन बनाए रखना जरूरी है, इसलिए सिर और शरीर को अच्छी तरह से लगा लें. 
  • अब मिट्टी की पतली लंबी रोल बनाकर गणपति के दोनों हाथ तैयार करें. इन्हें शरीर के दोनों तरफ से चिपकाएं और हाथों को आप आशीर्वाद मुद्रा या किसी मुद्रा में रख सकते हैं. इसी तरह पैरों के लिए मिट्टी से छोटे शेप बनाएं और उन्हें शरीर के नीचे लगाएं. 
  • पहली बार मूर्ति बना रहे हैं तो बहुत बारीक डिजाइन बनाने की कोशिश न करें. गणपति की पहचान उनकी सूंड और बड़े कानों से होती है. पहले वो तैयार करें और सूंड के लिए मिट्टी को लंबा करके थोड़ा घुमा दें. कानों के लिए दो चपटे और चौड़े मिट्टी के शेप बनाकर सिर के दोनों तरफ लगाएं. 
  • इस तरह से मूर्ति को सेट करें और गणपति की मूर्ति को डेकोरेट करने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कपड़े से छोटा सी ड्रेस तैयार कर सकते हैं. फूलों की माला, दूर्वा और चंदन से भी मूर्ति को तैयार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ