कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या? युवाओं में क्यों बढ़ रहे केस

Colon Cancer Signs: युवाओं में कोलन कैंसर के मामलों की तेजी दुनिया के लिए एक नई चिंता की तरह उभर रही है। इसमें कोलन कैंसर के 3.2% और मलाशय कैंसर के 3.3% तक मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Colon Cancer Signs

Colon Cancer Signs: कोलन कैंसर, जिसे कॉलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का कैंसर है जो बड़ी आंत और मलाशय में पनपता है। यह कैंसर आम तौर पर वृद्ध लोगों की बीमारी मानी जाती थी, लेकिन हाल ही में कुछ वर्षों के अंदर-अंदर युवाओं में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में कैंसर होने का जोखिम समेत, कई लोगों में कैंसर के अलग-अलग प्रकार भी पाए गए हैं। जानिए रिसर्च के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

कहां हुई है यह रिसर्च?

यह रिसर्च ताइवान के चांग गंग मेमोरियल अस्पताल के शोधकर्ताओं द्वारा की गई थी। इस अध्ययन में पाया गया कि युवा कोलन कैंसर के मरीजों में वृद्धों की तुलना में ज्यादा घातक लक्षण पाए गए हैं। वहीं, अगर 50 साल से कम उम्र के लोग यदि इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो उन्हें भी कैंसर से निदान में अत्यधिक समय भी लग सकता है। वहीं, कैंसर सेल्स भी ज्यादा घातक हो सकते हैं।

विज्ञापन

युवाओं में कोलन कैंसर के लक्षण

कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत में पनपने वाले कैंसर के मामलों में कोलन कैंसर 3.2% तक बढ़त देखी गई है, वहीं, रेक्टम यानी मलाशय कैंसर के 3.3% तक की बढ़त देखी गई है। युवाओं में शुरुआती संकेत ज्यादा आक्रामक होते हैं, जिनमें- मलाशय से ब्लीडिंग, मल त्याग की आदतों में बदलाव और पेट में दर्द होना शामिल हैं। अक्सर मरीज अपने इन संकेतों को गंभीर न मानकर सामान्य मानते हैं।

विज्ञापन
Colon Cancer Signs

फोटो क्रेडिट-meta ai

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, नगरभावी के फोर्टिस अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सलाहकार डॉ. भरत जी ने कोलन कैंसर के सबसे अहम और चिंताजनक लक्षण मलाशय में ब्लीडिंग होने का बताया है। हालांकि, यह संकेत हमेशा कैंसरा का हो, यह संभव नहीं है क्योंकि बवासीर, एनल फिशर और बोवेल सिंड्रोम में भी ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन

कोलन कैंसर के सबसे सामान्य संकेत

  • मलाशय में लगातार खून आना।
  • मल में खून आना।
  • मल त्याग की आदतों में बदलाव।
  • पतले मल की शिकायत होना।
  • पेट में दर्द, ऐंठन और बेचैनी समेत शारीरिक कमजोरी और थकान होना।

कोलन कैंसर से बचाव

  • वेट मेंटेन करें।
  • धूम्रपान से दूरी बनाएं।
  • हेल्दी आहार खाएं।
  • व्यायाम करें।
  • अधिक शराब और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ