Blouse Fitting Tips: ढीला हो गया है ब्लाउज? मिनटों में करें फिट, काम आएंगी ये आसान ट्रिक्स

Fix Loose Blouse: कई बार हमारे फेवरेट कपड़ों का ब्लाउज ढीला हो जाता है. ऐसा एंड टाइम पर पता चलता है और लोग सिलाई मशीन पर बैठकर घंटों बिता देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Blouse Fitting Tips

ब्लाउज की सही फिटिंग कैसे पहचानें? Image Credit- Gemini

विज्ञापन

साड़ी हो या फिर लहंगा… ब्लाउज हर ड्रेस को सुंदर लुक देने का काम करता है. ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए साड़ी, लहंगा या सूट जैसी ड्रेस ही पहनी जाती हैं. इसलिए अगर महिलाओं के वॉर्डरोब पर ध्यान दिया जाए तो सिर्फ और सिर्फ ब्लाउज ही मिलेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि साड़ी के साथ ब्लाउज ही पहना जाता है और यह महिला का फेवरेट परिधान है. हालांकि,  कई बार कपड़े रखे-रखे टाइट या फिर ढीले हो जाते हैं. टाइट तो फिर भी मैनेज कर लिया जाता है, लेकिन अगर ब्लाउज ढीला हो जाए तो लुक बहुत ही खराब लगता है. इसकी सही फिटिंग देने के लिए लोग सिलाई मशीन तलाशते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें ब्लाउज टाइट करने के लिए अपनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नई जैसी बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम कंपनी के CEO ने क्या बताया

विज्ञापन

ब्लाउज की सही फिटिंग कैसे पहचानें?

अगर आपको ब्लाउज की सही फिटिंग चाहिए तो सीने और कमर पर ध्यान दें. कई बार बॉडी की बनावट और ऊपर कपड़े का हिसाब अलग-अलग हो सकता है. आपको बस ध्यान रखना चाहिए कि कंधे गिरे नहीं और मोढ़ा में झोल नहीं आए. 

कैसे टाइट करें ढीला ब्लाउज?

ब्लाउज को टाइट करने के लिए आप घर में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको ये चीजें या तो घर पर आसानी से मिल जाएंगी, वरना मार्केट से खरीदनी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि आप ब्लाउज को टाइट करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करना- आप घर पर रखी सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पिन को साइट में लगाकर ब्लाउज की फिटिंग को ठीक किया जा सकता है. आपको एक्स्ट्रा कपड़ा मोड़कर पिन को सेट करना होगा, जिसे पहनने के बाद बेहतर ढंग से किया जा सकता है. 

विज्ञापन

डबल टैप का इस्तेमाल करें- अगर आप ब्लाउज को टाइट करने के लिए डबल टैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए पहले आपको यह देखना होगा कि ब्लाउज ढीला कहां से है. इसके बाद एक्स्ट्रा कपड़ा लें और फोल्ड करें. नीचे डबल टैप लगाकर ऊपर से कपड़ा लगाकर ब्लाउज को अपने हिसाब से टाइट कर दें.  

आर्महोल ढीला होने पर क्या करें? 

अगर आपका आर्महोल का हिस्सा ढीला है या फिर बुरा लग रहा है तो आर्महोल के नीचे वाले हिस्से के कपड़े को अंदर की तरफ मोड़कर पिन लगा दें. पिन को बहुत ही सेफ्टी और फिनिशिंग के साथ लगाना है, जिससे ब्लाउज दिखने में बुरा नहीं लगे. बाकी साड़ी के पल्लू से भी ब्लाउज को छुपाया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ