Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर परिवार के साथ घूमने का है प्लान? इन शहरों में दिखेगा त्योहार का खास रंग

Ganesh Chaturthi Places: अगर आप गणेश चतुर्थी का त्योहार कहीं बाहर जाकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए प्लेसेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर रुकने के लिए सोचा जा सकता है और त्योहार का पूरा लुत्फ उठाया जा सकता है. 

places to visit in india during ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर कहां घूमने के लिए जाएं? Image Credit- Freepik and Gemini

गणेश उत्सव एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे 10 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है. इस दौरान, देशभर में कई शहरों का अलग ही माहौल होता है और गणेश जी का विसर्जन बहुत ही शानदार तरीके से किया जाता है. कुछ जगहों का गणेश उत्सव बहुत ही खास माना जाता है, जिसकी धूम देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलने वाली है. ऐसे में घूमने का प्लान अभी से बनाया जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. हालांकि, पहले आपको बजट देखना होगा और उत्सव को सेलिब्रेट करना होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का महाराजा पंडाल, दिल्ली

इस फेस्टिवल को और यादगार बनाने के लिए दिल्ली के महाराजा पंडाल घूमने के लिए जाया जा सकता है. यहां पर आप लक्ष्मी नगर लक्ष्मी नगर में स्थित दिल्ली का महाराजा गणेश पंडाल बहुत ही फेमस है. हर साल यहां पर हजारों लोग बप्पा के दर्शन करने के लिए जाते हैं और उत्सव का लुत्फ उठाते हैं. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं.  

लालबागचा राजा, मुंबई

मुंबई का गणेश उत्सव बहुत ही फेमस है. इस दौरान लोग दूर दूर से आते हैं और गणेश का उत्सव सेलिब्रेट करते हैं.  ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह को मन्नतों का राजा भी कहा जाता है. यहां का पंडाल 1934 साल से चलता आ रहा है, लेकिन अब ज्यादा फेमस है. कहा जाता है कि यह पंडाल अपनी भव्यता, लंबे इतिहास और भक्तों की अटूट आस्था के लिए जाना जाता है. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Image Credit- Freepik

गणेश गल्ली, मुंबई

लालबाग के पास लगाने वाला गणेश उत्सव बहुत ही खास है. फेस्टिवल आते ही डेकोरेशन पर ध्यान दिया जाता है. हजारों भक्त आते हैं और गणेश जी की पूजा करते हैं. विसर्जन की तैयारी करते हैं और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं. आप भी इस बार इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, यहां पर घूमने के लिए आपको कम से कम एक हफ्ता चाहिए होगा तो उसी हिसाब से अपना ट्रिप प्लान करें. 

खैरताबाद का विशाल उत्सव, हैदराबाद

यहां पर गणेश उत्सव सेलिब्रेट करने की परंपरा साल 1954 में शुरू हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे यह परंपरा बढ़ती गई और फेमस हो गई. अब इस उत्सव का हिस्सा बनने लोग दूर दूर से आते हैं. कहा जाता है कि इसका इतिहास स्वतंत्रता सेनानी एन. शंकरैया से जुड़ा है. यहां पर उन्होंने एक छोटे से एक-फुट की प्रतिमा के साथ इस परंपरा की शुरुआत की थी. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ