चाय के साथ चाहिए कुछ चटपटा? झटपट बनाएं मसाला ओट्स चीला, स्वाद मिलेगा लाजवाब

Masala Oats Dosa: अगर आप चाय के साथ कुछ खाना पसंद करते हैं तो आपको मसाला चीला ट्राई करना चाहिए. इस दौरान चावल का आटा नहीं, बल्कि ओट्स का आटा इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि भूख भी मिट जाए और हेल्थ को कोई नुकसान भी न हो.  

how to make masala oats

मसाला ओट्स चीला रेसिपी. Image Credit-Freepik

विज्ञापन

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो तो अक्सर समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। रोज-रोज बिस्किट, नमकीन या पकौड़े खाने के बजाय आप घर पर मसाला ओट्स चीला बना सकते हैं. यह बनाने में आसान है और इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां और मसाले डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे नाश्ते के साथ-साथ शाम के स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है. आप भी इसे घर पर इस लेख में बताई गई रेसिपी की मदद से तैयार कर सकते हैं, बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

इसे भी पढ़ें- प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? ये 5 टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

विज्ञापन

मसाला ओट्स चीला रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप- ओट्स
  • आधा कप- बेसन
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटी गाजर कद्दूकस की हुई
  • थोड़ा- हरा धनिया
  • आधा चम्मच- जीरा
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच- चाट मसाला
  • स्वादानुसार- नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • सेंकने के लिए थोड़ा तेल

विधि 

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर हल्का बारीक पीस लें. अब एक बड़े बाउल में ओट्स पाउडर और बेसन डालें. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर और हरा धनिया मिला दें. 
  • इसके बाद जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें. बैटर न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा. 
  • इसे करीब 5-10 मिनट के लिए रख दें, ताकि ओट्स अच्छी तरह पानी सोख लें. अब गैस पर नॉन-स्टिक या तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं.एक कलछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
  • चीले को मध्यम आंच पर सेंकें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें. जब नीचे की तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तो इसे पलट दें. 
  • दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंकें. दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी हो जाए तो चीले प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी बैटर से भी चीले तैयार कर लें. अब इसे दही की चटनी के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- पढ़ने बैठते ही नींद आने लगती है? किताब खोलने से पहले ये 7 चीजें बदलकर देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ