Cheesy Spinach Pockets: शाम के नाश्ते में बच्चों के साथ आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं जो स्वाद में स्वादिष्ट भी हो? तो आप पालक पॉकेट तैयार कर सकते हैं। इसके स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट लाने के लिए आप चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ समाग्री को अपनाकर मिनटों में चीजी पालक पॉकेट (Cheesy Spinach Pockets) तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए चीज पालक पॉकेट की रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए – ओवन नहीं तो अब नो टेंशन! तवे पर ऐसे तैयार करें पिज्जा
Cheesy Spinach Pockets Recipe Ingredients
- पालक (1 कप)
- काली मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
- धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
- चीज़ (5 छोटा चम्मच ग्रेटेड चीज़)
- जीरा पाउडर ( 1/2 छोटा चम्मच)
- गेहूं का आटा (गूंदा हुआ)
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
Cheesy Spinach Pockets Recipe in Hindi
सबसे पहले पालक को बारीक काटकर एक बाउल में रखें। इसमें अब कटी प्याज, कद्दूकस किया चीज़, धनिया पत्ता, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद आपको गेहूं का आटा लेना होगा। इस एक बाउल या परात में लेकर गूंद लें। आटा गूंदने के बाद इसकी की लोई बनाएं और फिर रोटी की तरह बेल लें। अब इस पर पालक का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला लें। इसके बाद रोटी को ओवरलैप करने के साथ चारों ओर से फोल्ड कर लें।
आटे को अच्छी तरह से चिपकाने के लिए आटे का घोल यूज कर सकते हैं। इसी तरह से सारे पॉकेट बना लें। अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें फ्राई करने के लिए तेल गर्म करें। इसके बाद बनाए गए पालक पॉकेट को दोनों तरफ से तल लें। इस तरह से चीजी पालक पॉकेट बनकर तैयार हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
32 mins agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
14 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
16 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
17 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
19 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
19 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
19 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
21 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
22 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines