IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम

Suryakumar Yadav: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से सूर्यकुमार यादव के ट्रेड की खबरें भी सामने आ रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, MI ने साफ कर दिया है कि उनका सूर्या को ट्रेड करने का कोई प्लान नहीं है और वह मुंबई के लिए अगला सीजन खेलेंगे.

suryakumar yadav mi future

सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस में फ्यूचर पर अपडेट आया (Image: ANI)

Suryakumar Yadav: IPL 2027 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होना है. इससे पहले 17 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. इसी वजह से ट्रेड को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं. कुछ हफ्तों पहले सूर्यकुमार यादव के ट्रेड की अफवाहें भी सामने आई थी. अब मुंबई इंडियंस के एक सोर्स ने इस पर बात की और बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान MI का ही हिस्सा रहेंगे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव के MI में फ्यूचर पर आया अपडेट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस की किसी से बात नहीं हुई है. MI फ्रेंचाइजी को सूर्या के ट्रेड में रुचि नहीं है. मुंबई इंडियंस के सोर्स ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उनके विषय में कोई चर्चा नहीं हुई है और कोई बात होगी भी नहीं.’ इससे साफ है कि सूर्यकुमार यादव IPL 2027 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहेंगे और उनके ट्रेड को लेकर सारी अफवाहें झूठी थीं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अच्छा साबित नहीं हुआ था. उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लेते हुए मात्र 270 रन बनाए थे. सीजन में उनका औसत सिर्फ 20.76 का रहा था. हालांकि, सूर्यकुमार यादव बड़े मैच विनर हैं और एक खराब सीजन में उनके टैलेंट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. इससे पहले सूर्या ने लगातार मुंबई के लिए रन बनाए हैं और वह टीम के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. इसी वजह से उन्हें ट्रेड करने का कोई अर्थ नहीं होगा.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का ट्रेड लगभग पक्का

हार्दिक पांड्या का ट्रेड होना लगभग तय नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए ट्रेड के जरिए अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद ऑफर किए हैं. बताया जा रहा है कि यह ट्रेड ऑफिशियल हो सकता है. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने भी हार्दिक पांड्या के ट्रेड में रुचि दिखाई है. RR ने हार्दिक के बदले यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को ऑफर किया है. मुंबई इंडियंस को एक तेज गेंदबाज की जरूरत है. इसी वजह से पंजाब किंग्स के साथ डील में MI को मुख्य रूप से रुचि है. आने वाले हफ्ते में मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबर आधिकारिक हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ