Aaj Ka Rashifal 4 November 2026: आज 4 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि का समापन दोपहर को 11 बजकर 3 मिनट पर हो जाएगा. दशमी के समापन के बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी. बता दें कि, आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म, इंद्र और वैधृति योग रहने वाला है. विष्टि, बव और बालव करण प्रभावी रहेगा. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 4 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा. व्यापार आपके लिए लाभप्रद रहेगा. दूसरों के कार्यों में बेवजह हस्तक्षेप न करें. अचानक धन मिलने के भी योग हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी.
आज व्यापार में अवरोध आ सकते है. संतान की ओर ध्यान देना बहुत आवश्यक है. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. पिता से विवाद हो सकता है. शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर ही करना होगा.
मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. नौकरी में दिन शानदार रहेगा. आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. आज कोई यात्रा सम्भव हैं.
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार और समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें. भवन सुख संभव है.
कला के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. व्यापार – व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होगे और लाभ की संभावना बढ़ेगी. कोई नया प्रस्ताव मिलेगा. विवाह योग्य जातको के लिए यह समय शुभ हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा.
आज के दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्ण रहेगी. पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी नुकसान दायक रहेगी. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा.
व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता हैं. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है. विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. सन्तान का सुख मिलेगा. चोट चपेट लग सकती है.
लंबे समय के बाद आपके व्यापार में तेजी आएगी. परिवार से आपको सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा. बोलचाल में कटुता न आने दें. खान पियन में संयम रखना होगा.
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें. पूँजी निवेश आपके लिए लाभदायी रहेगा. परिवार की समस्या से घिरे रहेंगे. रचनात्मक काम होंगे. कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा.
कम समय में आपके कार्य पूरे होंगे. सामाजिक कार्यों से यश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
आज व्यापार में समय मध्यम रहेगा. परिवार में सोच-विचार कर कार्य करें. पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें. अपने निजी कार्यो में रुचि कम होगी. धन का अपव्यय करेंगे. आज होने वाली यात्रा को आगे के लिए टाल दें.
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे. समय का दुरुपयोग न करें. लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे. आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. आपका सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा. अनावश्यक गुस्सा करने से बचना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.