Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बाथरूम से नहीं जा रही है सीवर की गंदी बदबू? फिनाइल नहीं… इन ट्रिक्स से करें तुरंत कम

Bathroom Ko Kaise Saaf Karen: बाथरूम से सीवर की बदबू आना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह गंदगी, बैक्टीरिया या पाइपलाइन की दिक्कत का संकेत हो सकता है. इसलिए आप हमारे बताए गए टिप्स को बनाकर इस समस्या को हल कर सकते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 13, 2026 19:09
How To Remove Bathroom Smell
बाथरूम से सीवर की गंदी बदबू कैसे कम करें? Image Credit- Shuttetstock

How To Remove Bathroom Smell: बाथरूम कितनी भी साफ कर लिया जाए, लेकिन गंदा ही नजर आता है. कई बार जरूरत से ज्यादा बदबू भी आने लगती है. बदबू से ना सिर्फ असहज महसूस होता है, बल्कि मेहमानों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है. हालांकि, अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फिनाइल, रूम फ्रेशनर या खुशबू वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन चीजों से बदबू सिर्फ कुछ समय के लिए गायब हो जाती है. ऐसे में जरूरत है इसका परमानेंट इलाज ढूंढने की और जानने की आखिर बदबू आ कहां से रही है. हालांकि, बदबू की असली वजह ड्रेन पाइप में जमी गंदगी, बैक्टीरिया, बालों का जमाव या सीवर गैस हो सकती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो समस्या बढ़ भी सकती है. इसलिए हम आपको इस लेख में ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से इस बदबू को जड़ से खत्म किया जा सकता है. आइए जानते हैं वे असरदार उपाय, जिनसे आपका बाथरूम फिर से ताजा और खुशबूदार बन सकता है.

इसे भी पढ़ें- सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें? यहां जानिए नमक लेवल में लाने के लिए क्या करना चाहिए

---विज्ञापन---

बाथरूम से सीवर की गंदी बदबू कैसे कम करें?

बेकिंग सोडा और सिरका- आप इन दोनों सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ड्रेन में 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद ऊपर से 1 कप सफेद सिरका डाल दें. कुछ ही सेकंड में झाग बनने लगेगा, जो पाइप में जमी गंदगी और बैक्टीरिया को ढीला करने में मदद करता है.
पानी इस्तेमाल करें- आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा आपको लगातार करना होगा या हफ्ते में 3 बार ड्रेन में गर्म पानी डालें. इससे पाइप में जमा चिकनाई और कचरा ढीला होकर निकल जाता है. साथ ही, बदबू से भी राहत मिल जाती है. आप पानी में नीम की गोली भी डाल सकते हैं.
ड्रेन कवर की सफाई- ड्रेन के कवर की सफाई करना बेस्ट हो सकता है. ऐसा करने से यह खुल जाएगा और गंदगी भी नहीं रहेगी. इससे बदबू दूर हो जाएगी और आपका काम आसान हो जाएगा. इस दौरान आप साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नमक और नींबू का इस्तेमाल- फिनाइल की जगह आधा कप नमक और एक नींबू का रस मिलाकर ड्रेन में डालें. लगभग 15 मिनट बाद पानी डाल दें. यह बदबू को न्यूट्रल करने में मदद करता है. आप गर्म पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि नींबू गर्म पानी में अच्छी तरह काम करता है.
वेंटिलेशन रखें- बदबू आने की वजह वेंटिलेशन ना होना हो सकता है. इसलिए आप वेंटिलेशन का ध्यान रखें और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन चलाएं या खिड़की खोलें. हवा नमी और बदबू को कम करने का काम करती है. अब नहाते वक्त इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मार्च के महीने में अपने गार्डन में लगाएं ये सब्जियां, अच्छी ग्रोथ के साथ मिलेंगी एकदम फ्रेश हरी सब्जियां

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2026 07:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.