इस एक गलती की वजह से आप भी हो सकते हैं गंजे, डॉक्टर ने कहा भूल से भी इग्नोर ना करें यह साइन

Baldness Causes: आमतौर पर लोगों को लगता है कि बालों का झड़ना ही गंजेपन का संकेत होता है और जबतक बाल नहीं झड़ने वे बालों की देखरेख को सीरियसली नहीं लेते. लेकिन, गंजेपन से पहले बाल यह एक संकेत देते हैं जिसे ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर ने कहा आप ऐसी गलती कभी ना करें.

Baldness causes

गंजेपन का असली कारण क्या है?

Ganjepan Ka Karan: बालों का झड़ना गंजेपन (Baldness) की बड़ी वजह है या कहें व्यक्ति के बाल लगातार झड़ते हैं तो गंजापन हो जाता है. लेकिन, बालों का झड़ना ही गंजेपन का संकेत नहीं होता बल्कि गंजापन होने से पहले एक बड़ा संकेत दिखता है जिसे अक्सर ही लोग इग्नोर कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है. इसी बारे में बता रहे हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र निकुंभ. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि किस बड़ी गलती की वजह से लोग गंजे हो जाते हैं.

विज्ञापन

गंजेपन की वजह बन सकती है यह एक गलती

डॉ. नरेंद्र निकुंभ का कहना है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि जबतक उनके बाल नहीं झड़ रहे हैं तबतक उन्हें गंजे होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. लेकिन, गंजापन सिर्फ हेयर फॉल से ही हो ये जरूरी नहीं है. कई बार जेनेटिक हेयर लॉस में आपको हेयर फॉल नहीं होता. बहुत से मामलों में बिना हेयर फॉल के भी गंजापन नजर आता है. इसका कारण है बालों का पतला होना.

विज्ञापन

उदाहरण देते हुए डॉक्टर समझाते हैं कि मान लीजिए किसी आदमी के एक साल पहले 100 बाल थे और एक साल बाद भी 100 बाल हैं, लेकिन फिर भी वो गंजा दिख सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले उस व्यक्ति के बाल मोटे थे और अब पतले (Thin Hair) हो गए हैं. यानी गंजापन बालों के झड़ने ही नहीं बल्कि बालों के पतले होने या हेयर डेंसिटी (Hair Density) कम होने से भी हो सकता है. ऐसे में बालों की डेंसिटी पर भी ध्यान देना जरूरी होता है.

डॉक्टर का कहना है कि जो लोग अपने बालों की डेंसिटी को नॉटिस नहीं करते हैं वे सबसे ज्यादा गंजे होते हैं. ऐसे में बाल जैसे ही पतले होना शुरू होते हैं वैसे ही सतर्क हो जाना चाहिए और बालों को मोटा करने की कोशिश में लग जाना चाहिए.

विज्ञापन

बालों को कैसे करें मोटा

  • बालों को मोटा करने के लिए या कहें बालों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए हफ्ते में 1-2 बार बालों की जड़ों पर तेल लगाकर मालिश करने से फायदा दिख सकता है. इससे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्यूलेट होती हैं और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.
  • खानपान में ऐसी चीजें शामिल करें जिन चीजों में प्रोटीन, जिंक और विटामिन की भरपूर मात्रा हो. ये फूड्स बालों को मोटा करने में असर दिखाते हैं.
  • तनाव को कम करने की कोशिश करें. तनाव से बालों का झड़ना और पतला होना बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – गर्दन पर जम गया है मैल तो आलू के रस में मिलाकर लगा लें यह चीज, चमक जाएगी Dark Neck

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ