Gardening Tips: मार्च के महीने में अपने गार्डन में लगाएं ये सब्जियां, अच्छी ग्रोथ के साथ मिलेंगी एकदम फ्रेश हरी सब्जियां

March Ke Mahine Mein Sabzi Kaunsi Lagaye: गार्डनिंग के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा माना जाता है. इस समय मौसम ना ज्यादा ठंडा रहता है और ना ही बहुत गर्म, जिससे बीजों का अंकुरण तेजी से होता है. अगर आप भी सब्जियां लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

March Ke Mahine Mein Sabzi Kaunsi Lagaye

मार्च के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियां. Image Credit- News24

Vegetables Plants: मार्च का मौसम गार्डन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय ना ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी, बल्कि मौसम में हल्की-सी गर्माहट आ जाती है. यह बदलाव बीजों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी का तापमान सही रहता है, जिससे बीज जल्दी फूटते हैं और पौधों की जड़ें मजबूत बनती हैं. यही कारण है कि इस समय लगाया गया पौधा जल्दी मजबूत होता है और अच्छी पैदावार देता है. अगर आप भी अपने घर की बालकनी, छत या छोटे-से किचन गार्डन में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उगाने की सोच रही हैं तो मार्च शुरुआत करने का बिल्कुल सही समय है. सही सब्जियों और थोड़ी-सी नियमित देखभाल से आपको गर्मियों तक भरपूर मिल सकती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप मार्च के महीने में कौन-कौन सी सब्जी लगा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियां

टमाटर का पौधा

आप टमाटर का पौधा अपने गार्डन में लगा सकते हैं. मार्च का महीना इसके बीज बोने के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इस मौसम में टमाटर की अच्छी ग्रोथ होती है. हालांकि, इस पौधे को रोजाना 5 घंटे धूप जरूरी है. इसके लिए आप अच्छी मिट्टी और जैविक खाद का इस्तेमाल करें. इसका पौधा टमाटर गमले और जमीन दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है और आपको 70 दिनों में टमाटर देखने को मिल जाएंगे.

भिंडी का पौधा

भिंडी गर्मी की फसल है और मार्च इसका बीज बोने के लिए सही समय है. हालांकि, इसका पौधा लगाने से पहले बीज को 10 घंटे पानी में भिगोकर लगाएं. ऐसा करने से 50 दिनों में भिंडी आसानी से आ जाती है. यह कम देखभाल में भी अच्छी पैदावार देती है. आप पौधा लगाते वक्त अच्छी क्वालिटी का गमला इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

लौकी का पौधा

अगर आपके पास थोड़ी खुली जगह है तो लौकी जरूर लगाएं. हालांकि, इसके पौधे की बेल होती है, जिस सहारा देने के लिए आप जाली या रस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आपको नियमित रूप से सिंचाई करनी होगी. लगभग 2 महीने में आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएंगे. बता दें, फ्रेश लौकी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ