Skin Care Tips: चेहरे की डार्कनेस दूर करने के लगाएं ये मौसमी फल, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

Chehre Ka Darkness: मौसमी फलों का इस्तेमाल करके आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने चेहरे की डार्कनेस दूर कर सकते हैं और नेचुरल ग्लो पा सकते हैं. यह एक सस्ता, आसान और असरदार तरीका है.

Chehre Ka Darkness

स्किन का ग्लो बढ़ाएगा ये फल. Image Credit- News24

Skin Care Routine: आजकल धूप, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे का कालापन एक आम समस्या बन गई है. कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता है. ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीका चाहते हैं तो मौसमी फलों का इस्तेमाल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. मौसमी फल ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे साफ, चमकदार और हेल्दी बनाते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से फल आपके चेहरे का कालापन दूर कर सकते हैं और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्किन का ग्लो बढ़ाएगा ये फल

गर्मियों में कई ऐसे फल आते हैं जिनका इस्तेमाल स्किन की देखभाल करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद संतरा है. आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं.

संतरा आएगा काम

संतरे में विटामिन C होता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है. यह चेहरे की टैनिंग हटाने में असरदार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

  • संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें.
  • उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
  • चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.
  • यह टैनिंग कम होती है और रंगत निखरती है.

संतरे का रस

चेहरे का सूखापन दूर करने के लिए संतरे का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें हल्दी पाउडर मिला मिलाते हैं ताकि दानों को दूर किया जा सके.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक बाउल में संतरे का रस निकालें.
  • फिर एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पेस्ट बनाएं.
  • फिर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं.
  • गर्म पानी से चेहरे को धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • संतरे का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार लगाएं.
  • हमेशा ताजे फल ही इस्तेमाल करें.
  • फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ करें.
  • ज्यादा देर तक पैक न रखें, वरना स्किन ड्राई हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ