सैंडविच का स्वाद बढ़ा देगी खजूर-इमली की चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे, शेफ पंकज से जानिए रेसिपी

Chutney Recipe: अगर आपका बच्चा सैंडविच बनाकर ले आता है तो आपको इसके साथ खजूर और इमली की चटनी जरूर सर्व करनी चाहिए. कई बार स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि बच्चा आसानी से अपनी ब्रेकफास्ट खत्म कर सके.

Imli Khajur Chutney Recipe

खजूर-इमली चटनी की रेसिपी . Image Credit- Freepik

Imli Khajur Chutney Recipe: कई बार ब्रेकफास्ट बोरिंग लगने की वजह से बच्चा अपनी पूरा टिफिन ऐसे ही छोड़ देता है. सैंडविच तो पूरा छोड़ देता है, क्योंकि इसका स्वाद एक वक्त के बाद बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में अगर आप भी वही बोरिंग ब्रेकफास्ट करके बोर हो चुके हैं तो अब वक्त है कुछ नया ट्राई किया जाए. अपने बोरिंग खाने को मजेदार बनाने के लिए शेफ पंकज के द्वारा बताई गई इमली और खजूर की चटनी रेसिपी को फॉलो किया जा सकता है. आप सैंडविच का स्वाद बढ़ाने के लिए इसके साथ इमली और खजूर की चटनी सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह चटनी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है. आइए जानते हैं मशहूर शेफ शेफ पंकज भदौरिया से इस स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

खजूर-इमली चटनी की रेसिपी

सामग्री

  • गुड़- आधा कप
  • खजूर- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • इमली का गूदा- आधा कप
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • लाला मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले खजूर को थोड़े गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं.
  • अगर आप सूखी इमली ले रहे हैं तो उसे भी पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें.
  • अब एक पैन में खजूर, इमली का गूदा और पानी डालकर मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं.
  • मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब इस पेस्ट को फिर से पैन में डालें और इसमें गुड़, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालें.
  • इसे 5 मिनट तक पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी ना हो जाए. बस आपकी चटनी बनकर तैयार है जिसे सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच, मिनटों में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ