हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक्ट्रेस आयुषी खुराना के टिप्स: गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए क्या करें?

विज्ञापन
Actress Aayushi Khurana Tips

Actress Aayushi Khurana Tips: गर्मियों के मौसम में ज्यादा पानी की जरूरत होती है। साथ ही इस मौसम में शरीर को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत होती है, इसलिए सभी गर्मी से बचने के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ लगाते नजर आते हैं।

अब टीवी शो ‘अजूनी’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आयुषी खुराना चिलचिलाती गर्मी में अपने साथी कलाकारों के साथ शो की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने गर्मी के समय में हाइड्रेटेड रहने के टिप्स साझा किए। चलिए जान लेते हैं कि अभिनेत्री ने गर्मी से बचने के लिए क्या-क्या टिप्स दिए हैं।

गर्मियों के रुटीन के बारे में बात करते हुए आयुषी ने बताया है कि-

  1.  गर्मियों में खुद को लगातार हाइड्रेटेड रखना पड़ता है, इसलिए मैं लगातार पानी पीती हूं और लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देती हूं।
  2. गर्मियों में तरल पदार्थ का सेवन अत्यधिक मात्रा में करना चाहिए, जैसे छाछ, लस्सी, फलों का रस और नारियल पानी। ये तन मन को तरोजाजा रखते हैं।
  3. एक्ट्रेस को कॉफी बहुत पसंद है, लेकिन गर्मी में इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से नुकसान हो सकता है।
  4. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सलाह दी है कि गर्मियों में तला हुआ, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।
  5. सबसे बड़ा फिटनेस मंत्र है- खुद का ख्याल रखें।

‘अजूनी’ में लीड रोल निभा रही है आयुषी खुराना

बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस आयुषी खुराना अपने शो ‘अजूनी’ की शूटिंग में बिजी है। इस शो में अभिनेत्री लीड रोल में हैं, वहीं आयुषी के साथ एक्टर शोएब भी लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस का ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola