हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कैसे पता चलेगा पार्टनर अब आपसे प्यार नहीं करता? रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने कहा दिखते हैं ये 4 साइन

Losing Feelings In Love: रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने बताया पार्टनर आपके लिए फीलिंग्स खोने लगता है तो दिखते हैं कुछ साइन. इन संकेतों को समय रहते कैसे पहचानें जानें यहां.

विज्ञापन
Relationship Tips: इस तरह पता लगेगा रिलेशनशिप में प्यार कम होने लगा है.

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते बेहद अलग होते हैं. प्यार में पड़ने के बाद चाहे शादी ही क्यों ना हो जाए फिर भी मन में हर समय एक डर रहता है कि क्या होगा अगर मेरा पार्टनर कभी मुझसे प्यार करना बंद कर देगा या क्या होगा कि एक दिन उसे लगेगा कि यह रिश्ता उसके लिए सही नहीं है. व्यक्ति चाहे कितनी ही कोशिश कर ले लेकिन भावनाओं (Feelings) पर किसी का जोर नहीं चलता. प्यार होना मुश्किल होता है तो उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है प्यार निभाना और एक चीज जो हाथ में नहीं है वो है किसी से हमेशा प्यार करते जाना. ऐसे में अगर आपका पार्टनर कभी आपसे प्यार करना बंद भी कर देता है तो शायद आप इसमें कुछ ना कर सकें. लेकिन, कब पार्टनर प्यार करना बंद कर देता है आप यह पता कर सकते हैं और सही वक्त पर रिश्ते से निकल सकते हैं. बिना प्यार के रिश्ते में ना मन की शांति रह पाती है और ना ही मस्तिष्क की, ना मन खुश रहता है और ना ही मस्तिष्क को सुकून मिलता है.

इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप एक्सपर्ट (Relationship Expert) पलक जोशी ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो कौन से बॉडिली साइन यानी शारीरिक या फिजिकल साइन हैं जो बताते हैं कि अब आपके पार्टनर को आपसे प्यार नहीं है. वक्त रहते इन साइन को पहचानना जरूरी होता है.

कौन से संकेत बताते हैं कि आपके पार्टनर को अब आपसे प्यार नहीं है

फिजिकल अफेक्शन मशीनी लगना – जिस पार्टनर का गले लगना या किस (Kiss) करना आपके शरीर में ऊर्जा भर देता था उसी पार्टनर का गले लगना या किस करना मशीनी लगने लगता है. ऐसा लगता है कि ये आदतन है ना कि इच्छा के चलते होता है.

विज्ञापन

आई कोंटेक्ट कम हो जाना – जब आप गहरी बातें कर रहे हैं तो पार्टनर का आपसे आई कोंटेक्ट अब पहले जैसा नहीं होता. यह कम हो जाता है. जब भी भविष्य की बात होती है या रिलेशनशिप का कोई टॉपिक आता है तो पार्टनर नजर फेर लेता है, मिलाता नहीं है.

आपको उनका छूना कम हो जाता है – अब एकदूसरे को छूने की बात आती है तो यह पहले जैसा नहीं रहता. एकदूसरे को छूना जहां पहले कंफर्टिंग लगता था अब अजीब, असहज या जल्दबाजी जैसा लगता है. होता यह भी है कि कई बार यह स्मॉल टचेस रिलेशनशिप से पूरी तरह गायब ही हो जाते हैं.

विज्ञापन

बॉडी लैंग्वेज बदल जाना – अब पार्टनर की बांहें बंधी हुई रहती हैं, वे आपसे दूर खिसकने लगते हैं, जब आप उनसे जुड़ने की कोशिश करते हैं तो उनमें एक अजीब सी बेचैनी नजर आती है.

रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि जब आपके पार्टनर (Partner) में ये सभी साइन दिखने लगें तो समझ जाएं कि उनका प्यार शायद आपके लिए अब कम हो गया है. पार्टनर से बैठकर इस बारे में बात करें. जानें कि क्या रिलेशनशिप से अब प्यार चला गया है. अगर हां, तो आगे क्या करना ठीक है. अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनें, सिर्फ फीलिंग्स को खुद पर हावी ना होने दें. रिश्ते का मतलब है साथ खुश रहना, रिश्ते बोझ लगने लगें तो उनसे निकल जाना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – छोटे बच्चे को कार्टून नहीं बल्कि फोन पर दिखाएं यह चीज, साइकोलॉजिस्ट ने कहा बढ़ेगी सोशल लर्निंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola