Benefits of Not Eating Rice: हमारे देश में कई जगहों पर लोगों के लिए चावल उनका मुख्य भोजन है, लेकिन चावल पर पूरी तरह से डिपेंड रहना हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन अन्य कई पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे में अधिक चावल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही चावल खाने से आपका वजन भी तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं अगर आप 30 दिनों तक चावल का सेवन नहीं करेंगे, तो इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप एक महीने तक चावल का सेवन नहीं करते हैं, तो आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा कम हो जाएगी। इसके चलते आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। वहीं, डायटीशियन बताते हैं कि अगर आप एक महीने तक चावल नहीं खाते हैं तो वजन घट सकता है, लेकिन यह तब फायदेमंद होगा, जब आप चावल से बनी चीजों का भी सेवन न करें।
ये भी पढ़े- डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, जिंदगीभर रहेंगे फिट
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
चावल में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाने में कोलेस्ट्रॉल की अहम भूमिका होती है। इसलिए अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो चावल का सेवन कम कर दें।
शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
अगर आप चावल एक महीने तक नहीं खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। यह तब पॉसिबल हो सकता है, जब आप किसी तरह के कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल नहीं करेंगे।
डाइजेशन सिस्टम होता है कमजोर
चावल में फाइबर की कमी होती है, जिससे आपको कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है। इसकी जगह पर आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर भोजन को शामिल कर सकते हैं। फाइबर आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखने में मदद कर सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
1.अगर आप चावल का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए किसी और फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2.आप पूरी तरह से चावल का सेवन करना न छोड़ें, इसका सेवन आप किसी और तरीके से कर सकते हैं।
3.हर किसी की बॉडी अलग होती है और उन्हें अपनी बॉडी के अनुसार ही पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए आप अपनी डाइट को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
10 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines