---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Liver Damage Causes: लिवर शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसकी खासियत ये है कि यह डैमेज को खुद दी रिपेयर कर लेता है। मगर ज्यादा गंभीर कंडीशन में लिवर अपनी खुद की सहायता करने की क्षमता को खो देता है, इसका कारण हमारी कुछ खराब आदतें होती है। देश के सबसे बड़े लिवर हेल्थ एक्सपर्ट ने बताई हमारी रोजाना की ऐसी 5 आदतों के बारे में, जो हमारे लिवर को डैमेज कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Liver Damage Causes: सेहतमंद रहने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है, क्योंकि लिवर कई शारीरिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाता है। यह डिटॉक्सिफाई, मेटाबॉलिज्म और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों  की पूर्ति के लिए जिम्मेदार होता है। स्वस्थ लिवर से पाचन शक्ति और इम्यूनिटी मजबूत होती है। लिवर खराब होने के पीछे का मुख्य कारण हमारी लाइफस्टाइल ही है। लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर शिवकुमार सरीन से जानिए लिवर खराब होने के 5 कारण और अपने लिवर को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स।

Liver Damage के 5 मुख्य कारण

1. वजन और हाइट- डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि लिवर को सेहतमंद रखने के लिए हाइट और वेट दोनों की समानता जरूरी है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा वजन और कम हाइट लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनके अनुसार, अगर किसी पुरुष की लंबाई 160 सेंटीमीटर है तो उसका वजन 60 किलो ज्यादा से ज्यादा होना सही रहेगा।अगर महिला की लंबाई 160 हैं तो वजन 55 किलो होना चाहिए। अगर कोई शख्स किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसका वजन 50 किलो होना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

2. खाने पर नियंत्रण- लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि संतुलित और पौष्टिक आहार रोजाना उनकी डेली डाइट से कम हो रहे हैं। डॉक्टर सरीन के अनुसार, लिवर हेल्थ के लिए माइंडफुल ईटिंग करनी जरूरी है, आपको भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। अगर आप पेट को खाने से भर लेंगे तो लिवर डैमेज होता है। इसके साथ-साथ अपने पेट को ज्यादा पानी से भरना भी नुकसानदायक हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. शुगर अवॉइड करें- ज्यादा चीनी युक्त पदार्थों के सेवन से परहेज करें। खासतौर पर ऐसी चीजें, जो प्रोसेस्ड शुगर बेस्ड फूड्स होते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि,  लिवर की सेहत के लिए OSE वाले शुगर आइटम्स को पूरी तरह से परहेज करना चाहिए, जैसे- Glucose, Fructose, Sucrose या Maltose सिरप से बनी चीजें। आमतौर पर दुकानों से खरीदे हुए पैक्ड जूस, सॉस या फ्रोजन स्वीट्स में लगभग 40% इन शुगर्स का इस्तेमाल होता है। कुछ फलों में भी फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जैसे- खजूर, सेब या नाशपाति, इसलिए, इन्हें भी कम खाना चाहिए।

FATTY LIVER

photo credit- freepik

---खबर नीचे जारी है---

4. दवाओं से बचें- डॉक्टर कहते हैं, ज्यादा ड्रग्स के इनटेक से भी लिवर खराब होता है। कुछ लोग थोड़े-बहुत दर्द से भी जल्दी छुटकारा पाने के लिए सीधा पेन किलर खाने लगते हैं, जो कि सही नहीं है। ज्यादा दवाएं लिवर को प्रभावित कर सकता है।

5. खाने का सही समय- माइंडफुल ईटिंग के साथ टाइम्ली ईटिंग भी जरूरी है। डॉक्टर सरीन बताते हैं कि शरीर को सब चीजें समय पर चाहिए होती है, फिर चाहे वो नींद हो या फिर खाना हो। आजकल लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, डॉक्टर सरीन के हिसाब से इस तरह की फास्टिंग  भी लिवर को प्रभावित करती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 20, 2024 02:07 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola