हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weight Loss Tips: 30 दिन में घटाएं 20 किलो वजन, अपनाएं ये आसान और नेचुरल फॉर्मूले

Weight Loss Tips:  अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। नेचुरल तरीका मोटापे को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। दुनिया में मोटे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या का कारण खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल, जेनेटिक कारण, तनाव, बॉडी एक्टिविटी में कमी है। इसके साथ ही कई बार कुछ दवाओं के सेवन से भी मोटापा तेजी से बढ़ जाता है। अगर आपको अपना वजन कंट्रोल करना है, तो बॉडी को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही डाइट का ध्यान रखें। आइए जानते हैं वजन कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके।

लौकी का जूस

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हर रोज लौकी के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लौकी के जूस में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है,  जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, और बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं और साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। लौकी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

विज्ञापन

त्रिफला

वजन को कम करने के लिए त्रिफला एक रामबाण इलाज है। अगर आप त्रिफला का सेवन करते हैं, तो डाइजेशन सिस्टम सही रहता है और वजन तेजी से कम होता है। त्रिफला बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। त्रिफला का आप आयुर्वेदिक इलाज के रूप में सेवन कर सकते हैं।

योग और एक्सरसाइज

वजन को कम करना चाहते हैं तो हर रोज सुबह योगासन करें या फिर एक्सरसाइज करें। इससे आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। साथ ही आप आप सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, और पादहस्तासन जैसे योगासन कर सकते है। योग की मदद से बॉडी मजबूत होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए प्राणायाम सबसे ज्यादा जरूरी है। प्राणायाम करने से स्ट्रेस कम होता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola