---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

First Week Pregnancy Signs: प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

First Week Pregnancy Signs: प्रेग्नेंसी का पहला हफ्ता किसी भी महिला के लिए असमंजस और जानकारीहीन होता है, क्योंकि अक्सर महिलाओं को इस बारे में पता नहीं होता है कि वे गर्भवती हैं। इसका कारण इससे जुड़े संकेतों के बारे में जानकारी की कमी हो सकती है। आइए समझते हैं फर्स्ट वीक प्रेग्नेंसी में महिला को क्या-क्या संकेत दिखते हैं और कब जाएं डॉक्टर के पास।

---विज्ञापन---

First Week Pregnancy Signs: गर्भवती होना हर महिला का सौभाग्य होता है। हालांकि, पहली बार गर्भवती होने पर महिला को थोड़ी कठिनाइयां महसूस हो सकती हैं, क्योंकि अधिकांश महिलाएं गर्भावस्था के पहले सप्ताह तक इस बारे में जानती ही नहीं हैं कि वे गर्भवती हैं। क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी का एहसास नहीं होता है और ना समझ पाती हैं कि उनके शरीर और मूड में अचानक इतने बदलाव क्यों हो रहे हैं। हम आपके साथ गर्भावस्था के पहले हफ्ते में दिखने वाले संकेतों के बारे में बताएंगे, जो कि आपको प्रेग्नेंसी की पहचान करवाने में मदद करेंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि पहले हफ्ते आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

फर्स्ट वीक प्रेग्नेंसी के संकेत

1. पीरियड मिस होना

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंसी का सबसे कॉमन संकेत महिला के पीरियड का मिस होना है। शादीशुदा महिलाएं अक्सर गर्भवती होने का अंदाजा इस बात से ही लगाती हैं। अगर आपके पीरियड पूरे महीने नहीं आए हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आप गर्भवती हैं। अब डिलीवरी के बाद ही पीरियड आते हैं।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज पेशेंट्स शुगर कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

2. बार-बार बाथरूम जाना

मासिक धर्म से पहले ही आपको महसूस होगा कि आप बार-बार पेशाब जा रही हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में पहले से ज्यादा खून होता है। गर्भावस्था के दौरान, आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। किडनी खून को छानती हैं और अपशिष्टों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। यह अपशिष्ट आपके शरीर से पेशाब के रूप में ही बाहर निकलते हैं। इस कारण पेशाब आता है, अगर पीरियड मिस होने के बाद बार-बार ऐसा हो रहा है तो यह भी प्रेग्नेंसी का संकेत है।

---विज्ञापन---

3. थकान

प्रेग्नेंसी के पहले सप्ताह में आपको अत्यधिक थकान महूसूस होगी। महिलाओं को इस समय इतनी ज्यादा थकान होती है। गर्भावस्था का यह संकेत हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के स्तर में बढ़ोतरी के कारण होता है। हालांकि, कई महिलाओं में कुछ समय बाद लगभग ट्राइमेस्टर में थकावट की समस्या कम हो जाती है।

---विज्ञापन---

4. मॉर्निंग एंड नाइट सिकनेस

सुबह या रात के समय हल्का बुखार महसूस करना, जी मिचलाना, घबराहट आदि जैसी चीजें भी शुरुआती दिनों में होती हैं। हालांकि, कई महिलाओं को सिर्फ मितली होती है उल्टी नहीं और जिन्हें उल्टी होती है, उसका कारण भी जी मिचलाना है।

---विज्ञापन---

First Week Pregnancy Signs

5. ब्रेस्ट में दर्द और सूजन

---विज्ञापन---

हालांकि, यह पहले सप्ताह में हर महिला के साथ हो ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है। लेकिन कुछ महिलाओं को स्तनों में या उसके आस-पास की त्वचा में दर्द और सूजन हो सकती है। 11वें हफ्ते में निप्पल्स में बदलाव होते हैं।

इसके अलावा, कमर दर्द, ब्लोटिंग और मोशन सिकनेस के साथ शरीर में ऐंठन भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

कब जाएं डॉक्टर के पास?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपके पीरियड डिले हो गए हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाना चाहिए। हालांकि, कुछ महिलाएं होम टेस्टिंग भी करती हैं लेकिन उन जांचों का प्रमाण सही हो, यह जरूरी नहीं है।

क्या सावधानियां बरतें?

यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप गर्भवती हैं, तो आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले तो यदि आप अल्कोहल लेती हैं, तो तुरंत उसे छोड़ दें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • रेस्ट करें और नींद पूरी करें।
  • हल्की-फुल्की एक्टिविटीज करते रहें।

ये भी पढ़ें- सेहत से जुड़े ये 7 फैक्ट्स 90% लोग नहीं जानते होंगे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2024 11:27 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola