News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Religion Change Gang Busted in Agra: आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के सरगना राजकुमार लालवानी समेत 05 पुरुष और 03 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये गिरोह लालच, झाड़-फूंक और चमत्कार दिखाने के बहाने गरीब और बीमार लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था। आरोपी खासतौर पर जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाते थे और उन्हें राहत के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे।
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS2 के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा पुलिस का सराहनीय कार्य:-
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 2, 2025
💠धर्मांतरण के षड्यंत्र पर बड़ी कार्यवाही💠
लालच देने, बीमारी ठीक करने, चमत्कार दिखाने तथा अन्य तरीकों से बहला-फुसलाकर लोगों का धर्मांतरण कराने वाले 8 अभियुक्तों (05 पुरुष व 03 महिलाएं)… pic.twitter.com/Qv4XQbxmBy
जांच में गिरोह का कनेक्शन आगरा के चर्च ऑफ गॉड से जुड़ा पाया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह द्वारा रविवार को गुप्त मीटिंग्स कर धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाती थी, जबकि सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए प्रचार भी फैलाया जाता था। गिरोह के मास्टरमाइंड राजकुमार लालवानी ने हिन्दू से ईसाई बनने के बाद अपना नाम बदलकर पास्टर जी था और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ने का काम करने लगा।
यह भी पढ़ें: क्या है UPCOS? उत्तरप्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेंगे 9 फायदे, यूपी को क्यों पड़ी जरूरत
भारत सहित दुबई, स्पेन जैसे अनेक देशों के लोग राजकुमार के संपर्क में थे। डीसीपी सिटी आगरा सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास 15 बाइबिल, 03 गीतों की किताबें, 04 डायरी, 06 मोबाइल फोन, 02 कार, और 13,165 रुपये कैश बरामद किया है, गिरोह के खिलाफ धारा 3/5(1) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, पूछताछ के साथ इस गैंग के अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर हैं।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट की बैठक में 15 अहम फैसले, आउटसोर्स निगम का गठन, नई निर्यात नीति को मंजूरी
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।