सीएम योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों के लिए शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना, PRD बैरक का भी किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कैशलेस इलाज की सुविधा 31 हजार से अधिक प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवक को उपलब्ध करवा रहे हैं. किसी भी सरकारी या इम्पैनल्ड अस्पताल में 5 लाख तक के इलाज की सुविधा आपको भी प्राप्त होगी.’

CM yogi Sambhal

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रांतीय रक्षक दल (Provincial Guard Force) के जवानों के सम्मेलन और मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के लिए गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का भी शिलान्यास भी किया.

विज्ञापन

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कैशलेस इलाज की सुविधा 31 हजार से अधिक प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवक को उपलब्ध करवा रहे हैं. किसी भी सरकारी या इम्पैनल्ड अस्पताल में 5 लाख तक के इलाज की सुविधा आपको भी प्राप्त होगी.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘आपने जिस अनुशासन, सेवाभाव के साथ अपने कार्यों से प्रदेश के आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न करने का काम किया है, साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और प्रशासन का सहयोग देकर, ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग देकर, चुनाव ड्यूटी हो जहां भी लगाया गया, उन सेवाओं के प्रति राज्य सरकार द्वारा धन्यवाद स्वरूप यह कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है. आपके सभी 31 हजार परिवारों को हृदय से बधाई देता हूं.’

बिना नाम लिए सपा पर कसा तंज

गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा, ‘आज जो प्रगति प्रदेश में हुई है वो प्रगति सामूहिक प्रयास का नतीजा है. पहले की सरकारों के एजेंडे में डेवलपमेंट नहीं था. उनका विकास सिर्फ सैफई सिंडिकेट का विकास तक सीमित था. उनका स्वंय का विकास हो बाकी प्रदेश जाए भाड़ में इसलिए गुंडागर्दी करवाते थे, लूटपाट करवाते थे, खजाने को लूटते थे.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘ये लोग लुटवाते थे, लूटते थे. प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे. अपने बाल-बच्चों के लिए आने वाली कई पीढ़ियों के लिए इतना पैसा इन्होंने संचित करके रखा हुआ है, इनको लगता है कोई खतरा आएगा ये भाग जाएंगे. लेकिन जिन लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था, आपने देखा होगा अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में वो मिसाइल ठीक वहीं गिर रही थी. चिल्ला रहे थे सब, यानी मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी कि जैसे उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था. वो मिसाइल उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी और लूट करने वालों के साथ ऐसा ही होता है.’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘याद रखना, जो लोग आज आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वही लोग हैं, जिनको जब मौका मिलता है तब वो लोग कुछ कर नहीं पाते हैं और दूसरा जब कोई व्यक्ति परिणाम दे देता है, तो उनको सबसे ज्यादा बुरा लगता है कि हम कर नहीं पाए इसने कैसे कर दिया और उनकी परेशानी वही है.’

विज्ञापन

यूपी को बीमारू राज्य बना दिया- सीएम योगी

उन्होंने आगे कहा, ‘वो कर नहीं सकते थे, अक्षम थे, भ्रष्ट थे, माफिया के सामने घुटने टेकते थे. प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को आश्रय देकर उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया.’

सीएम योगी ने कहा, ‘परिवर्तन ऐसे ही होता है. अच्छी सरकारें आती हैं तो सबके अच्छे दिन भी लाती हैं. पहले पुलिस के अधिकारियों, जवानों के लिए अच्छे बैरक की सुविधा नहीं होती थी. आज आप देखेंगे तो प्रदेश के 56 जनपदों में उस जनपद की सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस कार्मिकों की ही होगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ