आतंकी जफर ने गिरफ्तारी के बाद किए कई बड़े खुलासे, मसूद अजहर के साथ मिलकर बनाया था टेरर का ये मास्टप्लान

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद ज़फर को ATS ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वो पश्चिमी यूपी के कई मदरसों से अपना नेटवर्क ऑपरेट करता था.

Jaish-e-Mohammad

Credit: Social Media

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद ज़फर को ATS ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया, जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वो पश्चिमी यूपी के कई मदरसों से अपना नेटवर्क ऑपरेट करता था. जांच में पता चला है कि ज़फर ने पाकिस्तान के एक फोन नंबर पर क्रिप्टो करेंसी में मनी ट्रांसफर किया था. जिहाद के लिए मदरसों से चंदे के तौर पर जुटाई गई रकम को लेकर गहराई से जांच की जा रही है. एटीएस ने उसे सोमवार को लखनऊ के स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूद अज़हर से जुड़े हैं तार

ATS को जानकारी मिली थी कि पश्चिमी यूपी में एक संदिग्ध एक्टिव है और वो मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा करके पाकिस्तान को फंडिंग दे रहा है, जिसके बाद इस मामले की तफ्तीश शुरू की गई. एटीएस को ये भी टिप मिली थी कि चंदे के पैसे जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े लोगों को भी भेजे गए थे. जांच में सामने आया कि ये फंडिंग जैश-ए-मुहम्मद के चीफ मसूद अजहर के कहने पर की जा रही थी और ज़फर आतंकी अज़हर के बयानों को लोगों तक पहुंचाकर हिंसक जिहाद को भड़का रहा था.

क्या था प्लान?

ATS की जांच में पता चला है कि बिहार के पूर्णिया के रहने वाले मोहम्मद जफर ने पहले मेरठ में रहकर एक मदरसे से तालीम ली. जब एटीएस ने ज़फर का सोशल मीडिया खंगाला तो पता चला कि वो जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अज़हर की भड़काऊ और जिहादी तस्वीरें शेयर कर कट्टरपंथियों को जिहाद के लिए उकसा रहा था. मेरठ में ज़फर का आना-जाना लगा रहता था और पिछले कुछ वक्त से वो हापुड़ और बाकी शहरों में जगह बदल-बदल कर रह रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ