BJP आलाकमान ने विनोद तावड़े को सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान, पंजाब के BJP प्रभारी बनाए गए सतीश पूनिया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है और गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Nitin Nabin -Vinod Tawde.jpg

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के एक दिन बाद हुए इस बदलाव को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. बता दें कि तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

विज्ञापन

विनोद तावड़े को मिला यूपी का प्रभार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की चुनौती पार्टी के सामने है. ऐसे में तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी दिया जाना एक अहम फैसला माना जा रहा है.

विज्ञापन

सतीश पूनिया को बनाया पंजाब का प्रभारी

पंजाब में पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति सूची में पंजाब के लिए किसी सह-प्रभारी का नाम नहीं दिया गया है. पंजाब में भाजपा का संगठन विस्तार और चुनावी आधार मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है.

तरुण चुघ को मिली गुजरात की जिम्मेदारी

वहीं, गुजरात की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ को सौंपी गई है. चुघ पार्टी के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. गुजरात में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें संगठन को चुनावी मोड में लाने की चुनौती होगी.

विज्ञापन

नितिन नवीन की नई टीम के बाद अहम नियुक्तियां

इन नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में हालिया बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी. इसमें अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसके ठीक अगले दिन तीन चुनावी राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है. भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ