पत्नी ने जमीन बेचने से किया इनकार तो पति ने की सारी हदें पार, प्राइवेट पार्ट्स पर करंट देकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को ज़मीन के विवाद के चलते बड़े ही खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया.

UP Crime News

Credit: AI

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रॉपर्टी की लड़ाई एक ऐसे मुकाम तक पहुंच गई, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता. एक पति ने अपनी पत्नी को ज़मीन के विवाद के चलते बड़े ही खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर बिजली के झटके उसे मार डाला.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर जलने के निशान मिले. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी इसरार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि वो अपनी पत्नी नसरीन
से इसलिए नाराज था, क्योंकि उसने अपने माता-पिता से मिली ज़मीन का एक टुकड़ा बेचने से साफ इनकार कर दिया था. नसरीन के परिवार के मुताबिक, उन्हें डर था कि अगर वो ज़मीन बेच देगी तो उसके 5 बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा. नसरीन के परिवार का आरोप है कि इसरार ज़मीन की वजह से उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था.

मामले की जांच जारी

नसरीन की बहन के बताया कि जब वो हाल ही में घर आई थी तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, लेकिन उसने सबसे मारपीट की बात छिपाई. रामपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नसरीन की हत्या में उनके ससुराल वाले भी शामिल थे. ASP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नसरीन के शरीर पर 6 जगहों पर चोट के निशान मिले हैं, जिनमें करंट लगने की वजह से जलने के निशान भी शामिल हैं और उनके प्राइवेट पार्ट्स पर भी करंट लगने से जलने के निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ