हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 31 जुलाई का अंक योग इन 3 मूलांक वालों के लिए खोल सकता है तरक्की और इनकम के नए रास्ते

Numerology Forecast: 31 जुलाई 2026 को राहु और गुरु के अंक योग से नई सोच, करियर, इनकम और तरक्की के खास मौके बन सकते हैं। इनके लिए वर्क प्लेस, बिजनेस और नए प्रोजेक्ट में बेहतर रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 31 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिषीय एनर्जी बहुत विशेष है. इस दिन नई सोच और सही फैसलों का शानदार कॉम्बिनेशन बन सकता है. अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से 31 जुलाई 2026 का मूलांक 3+1 = 4 बनता है. मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. ज्योतिष में राहु को नई सोच, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, अचानक मिलने वाले मौके और प्रैक्टिकल एप्रोच के कारक हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 31-07-2026 का योग 3+1+0+7+2+0+2+6 = 21 और 2+1 = 3 होता है. इसलिए इस दिन का भाग्यांक 3 रहेगा. भाग्यांक 3 के स्वामी गुरु हैं. गुरु ज्ञान, एजुकेशन, ग्रोथ, बेहतर कम्युनिकेशन और सही गाइडेंस के कारक हैं.

ऐसे में 31 जुलाई को राहु और गुरु का यह अंक योग कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. जातकों के दिमाग में नए आइडिया आ सकते हैं. उन्हें सही दिशा भी मिल सकती है. स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एजुकेशन, मीडिया और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. वर्क प्लेस पर लोगों की यूनिक सोच नोटिस हो सकती है. बातों से लोग इंप्रेस भी हो सकते हैं. करियर और इनकम में आगे बढ़ने का नया रास्ता खुल सकता है. हालांकि, एक साथ कई काम शुरू करने से इस दिन बचना होगा. फोकस बनाए रखना पड़ सकता है. स्मार्ट प्लानिंग और सही स्ट्रैटेजी बेहतर रिजल्ट दिला सकती है. आइए जानते हैं, 31 जुलाई को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल

विज्ञापन

31 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

31 जुलाई को भाग्यांक 3 का असर मूलांक 3 के पक्ष में काम कर सकता है. रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी सलाह की तारीफ होगी. स्टूडेंट्स का फोकस पहले से बेहतर रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की गाइडेंस फायदा दे सकती है. इनकम बढ़ाने का नया आइडिया मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में गलतफहमी दूर होगी. फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा. निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें.

31 जुलाई के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

31 जुलाई का दिन मूलांक 4 के लोगों के लिए खास रह सकता है. राहु का प्रभाव नई सोच देगा. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है. बिजनेस में नई डील मिलने के संकेत हैं. डिजिटल, टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना है. वर्क प्लेस पर आपकी अलग सोच सबका ध्यान खींचेगी. लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा. फैमिली का माहौल भी संतुलित रहेगा. सेहत में लापरवाही न करें. समय का सही मैनेजमेंट सफलता दिलाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

31 जुलाई के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

31 जुलाई को मूलांक 8 के जातकों को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानी कम होगी. करियर में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी. किसी इंटरव्यू या मीटिंग से अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट दोबारा जुड़ सकते हैं. इनकम के साथ सेविंग पर भी ध्यान रहेगा. किसी नई स्किल को सीखने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा मजबूत होगा. फैमिली के किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी. यात्रा का प्लान बन सकता है. कानूनी या सरकारी काम आगे बढ़ सकते हैं. धैर्य बनाए रखें. यही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे कपड़े में देखना किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola