Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे कपड़े में देखना किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे या मैले कपड़ों में देखना स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग संकेतों से जोड़ा गया है. यह सपना मान-सम्मान, रिश्तों, मानसिक स्थिति या आने वाले बदलाव की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं, सपने में ऐसा दृश्य दिखने का क्या मतलब माना जाता है?

Dirty-Clothes-Dream-Meaning
विज्ञापन

Dirty Clothes Dream Meaning: हम सभी को कई बार कुछ सपने सुबह उठने के बाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं. इससे मन में कई सवाल घुमड़ते रहते हैं कि ये कैसा सपना है, क्यों आया, शुभ है कि अशुभ, आदि-आदि. ऐसा ही एक सपना है खुद को गंदे या मैले कपड़ों में देखना. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है. उसका मतलब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने सपने में आखिर देखा क्या था. आइए जानते हैं, इसका क्या मतलब निकलता है?

खुद को गंदे कपड़ों में देखना

अगर आपने खुद को गंदे कपड़ों में देखा है, तो इसे अलर्ट रहने का संकेत माना जाता है. आपकी इमेज पर असर पड़ सकता है. किसी अपने से निराशा मिल सकती है. पुरानी गलती का पछतावा भी परेशान कर सकता है. ऐसे समय में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.

विज्ञापन

फटे और मैले कपड़े

अगर कपड़े गंदे होने के साथ फटे भी दिखें, तो खर्च और पैसों के मामलों में सावधानी रखें. कोई जरूरी काम अटक सकता है. किसी प्लान में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न मिले. इसलिए रिस्क लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

गंदे कपड़े धोना

यह सपना राहत देने वाला माना जाता है. इसका मतलब है कि पुरानी टेंशन, विवाद या परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लाइफ में नई शुरुआत के मौके भी मिल सकते हैं. कई मान्यताओं में ऐसे सपने को ज्यादा लोगों से शेयर न करने की सलाह भी दी जाती है.

विज्ञापन

किसी और को गंदे कपड़ों में देखना

अगर सपने में कोई दूसरा व्यक्ति गंदे कपड़ों में दिखे, तो अपने आसपास के लोगों को थोड़ा ध्यान से परखें. वर्क प्लेस या सोशल सर्कल में कोई आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है. इसलिए बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें.

विज्ञापन

कपड़ों का रंग भी बताता है संकेत

काले गंदे कपड़े मुश्किल समय का इशारा माने जाते हैं. लाल गंदे कपड़े बहस या गुस्से की ओर संकेत करते हैं. वहीं, सफेद गंदे कपड़े मान-सम्मान और छवि पर असर पड़ने का संकेत माने जाते हैं.

ऐसा सपना आए तो क्या करें?

सुबह उठकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. शांत दिमाग से काम करेंगे, तो कई परेशानियों से बच सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ