Rupee vs Dollar: करेंसी मार्केट में हड़कंप! रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने सट्टेबाजों की गर्दन पकड़ी

Indian Rupee vs Dollar: रुपया 96.78 के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है. इसे संभालने के ल‍िए RBI ने Forex Derivatives पर शिकंजा कस द‍िया है. लिमिट $100M से घटाकर $5M कर द‍िया है. अब क्‍या तेल कंपनियों को RBI डॉलर देगा. जानें पूरा मामला.

Rupee vs Dollar

डॉलर के मुकाबले रुपया ग‍िरकर 96.78 के लो पर पहुंच गया है. सट्टा रोकने और डॉलर बचाने के लिए RBI ने उठाए कुछ कड़े कदम उठाए हैं. (फोटो - एआई)

डॉलर के सामने रुपया औंधे मुंह गिर रहा है. $1 = 96.78 रुपये? ये कोई मजाक नहीं, ऑल टाइम लो के बिल्कुल करीब है. मई में 96.95 का जो सबसे बुरा लेवल बना था, रुपया फिर वहीं पहुंच गया है. और RBI से अब देखा नहीं गया. ल‍िहाजा शनिवार को RBI ने सीधा डंडा चला दिया.

विज्ञापन

RBI ने क्या किया?

सट्टेबाजी पर ताला लगाने की तैयारी. जी हां, अभी तक हो ये रहा था क‍ि बड़े-बड़े ट्रेडर बिना किसी असली जरूरत के, सिर्फ दांव लगा रहे थे कि रुपया गिरेगा. इसे सट्टेबाजी कहते हैं. इसी से रुपया और गिर रहा था. इसल‍िए, रुपये को मजबूत करने के ल‍िए RBI ने ये 3 बड़े कदम उठाए हैं:

विज्ञापन
  1. दांव लगाने की लिमिट 100 से घटाकर 5 मिलियन डॉलर:
    पहले कोई भी बिना किसी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के $100 मिलियन तक का डॉलर-रुपया का कॉन्ट्रैक्ट खरीद-बेच सकता था. अब RBI ने कहा क‍ि सिर्फ $5 मिलियन तक ही कर सकते हो. मतलब 95% सट्टेबाजी एक झटके में खत्म.
  2. कैंसिल करके दोबारा बुक करने पर रोक:
    कई लोग कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करके फिर बुक कर लेते थे, घुमाते रहते थे. RBI ने कहा अब अगर एक बार कैंसिल किया तो दोबारा उसी एक्सपोजर पर बुक नहीं कर सकते.
  3. 20% कैश RBI के पास जमा कराओ:
    अगर आप $2 मिलियन से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट कर रहे हो और डॉलर खरीद रहे हो, तो उसकी वैल्यू का 20% कैश आपको RBI के पास गिरवी रखना होगा. इसे FERR कहते हैं. मतलब जेब से पैसा लगाओ, फिर सट्टा लगाओ.

और एक और मास्टरस्ट्रोक – 12 अक्टूबर से IOC, BPCL, HPCL को डॉलर RBI खुद देगा. ये तीनों तेल कंपनियां रोज बाजार से अरबों डॉलर खरीदती हैं, जिससे रुपया गिरता है. अब वो मांग बाजार से हट जाएगी, तो रुपये को सांस मिलेगी.

रुपया गिर क्यों रहा है?
विदेशी पैसा भाग रहा है:
FII लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालकर अमेरिका ले जा रहे हैं.
कच्चा तेल: तेल महंगा तो हमें ज्यादा डॉलर देने पड़ते हैं.
डॉलर ही मजबूत है: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा हैं तो डॉलर दुनिया में शेर बना हुआ है.

विज्ञापन

खजाना भी खाली हो रहा है
RBI रुपया बचाने के लिए अपने खजाने से डॉलर बेच रहा है. इसीलिए फॉरेक्स रिजर्व 4 हफ्ते में $51 अरब घट गया है. 2 अक्टूबर वाले हफ्ते में ही रिजर्व $12.95 अरब घटकर $734.60 अरब रह गया. 4 सितंबर को $785.70 अरब का रिकॉर्ड था.

आप पर क्या असर?
विदेश जाना, पढ़ाई, iPhone, विदेशी सामान महंगा होगा. तेल महंगा तो पेट्रोल-डीजल पर भी प्रेशर आएगा. पर RBI के इस सख्त कदम से एक्सपर्ट कह रहे हैं कि रुपये को तुरंत सपोर्ट मिलेगा, 97 के पार जाने से रुकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ