Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

Chanakya Niti: जिंदगी में हर जगह बहादुरी दिखाना समझदारी नहीं मानी गई है. चाणक्य नीति में तीन ऐसी स्थितियां बताई गई हैं, जहां पीछे हटना ही सबसे सही फैसला माना गया है. आइए जानते हैं, ये तीनों विशेष पस्थितियां क्या हैं?

Chanakya-Niti
विज्ञापन

Chanakya Niti: बहादुरी हर किसी को पसंद होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हालातों में बहादुर बनना ही आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है? भारत के महान विचारक, चिंतक, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य कहते हैं- ‘सच्ची बुद्धिमानी यह नहीं कि हर जगह लड़ जाओ, बल्कि यह जानना कि कब पीछे हटना है.’ अपनी नीति शास्त्र ‘चाणक्य नीति’ में उन्होंने तीन ऐसे मौकों का जिक्र किया है, जहां आपको भूलकर भी बहादुरी नहीं दिखानी चाहिए. आइए जानते हैं, क्या हैं वे तीनों विशेष स्थितियां, ताकि हम और आप भी इससे निपट सकें?

जब कोई बेहद गुस्से में हो

गुस्सा इंसान की सोच-समझ को खत्म कर देता है. जब कोई व्यक्ति आपके सामने बहुत गुस्से में हो, तो उससे बहस करना या बहादुरी दिखाना बेवकूफी है. चाणक्य कहते हैं कि गुस्से में इंसान सही-गलत का फर्क नहीं समझता. वह कोई भी गलत कदम उठा सकता है, जिसका नुकसान आपको होगा. ऐसे में चुप रहना और पीछे हट जाना ही सबसे अच्छा रास्ता है. बहस से माहौल और खराब होगा और आपकी परेशानी बढ़ेगी.

विज्ञापन

जब हालात कंट्रोल में न हों

कई बार ऐसा होता है कि हालात हमारे बस से बाहर हो जाते हैं. बाढ़, आग, हिंसा – ऐसे समय में बिना सोचे कूद पड़ना खतरनाक हो सकता है. चाणक्य कहते हैं कि जब हालात आपके कंट्रोल में न हों, तो बहादुरी दिखाने की बजाय पहले स्थिति को समझें. ठंडे दिमाग से सोचें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बड़ा नुकसान कर सकता है. पीछे हटने का मतलब कमजोरी नहीं, बल्कि सही समय का इंतजार करना है.

जब दुश्मन ज्यादा ताकतवर हो

अगर आपका दुश्मन आपसे ज्यादा ताकतवर और शक्तिशाली है, तो उसके सामने सीधे टकराना बेवकूफी है. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे में बहादुरी दिखाने की कोशिश आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. इसका मतलब यह नहीं कि आप हार मान लें, बल्कि पहले प्लानिंग करें, सही रणनीति बनाएं और जब मौका मिले तभी कदम उठाएं. बिना तैयारी के युद्ध में कूदना मूर्खता है.

विज्ञापन

बहादुरी नहीं समझदारी चाहिए

चाणक्य की ये बातें सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि हर रोज की जिंदगी के लिए हैं. ऑफिस में किसी बॉस का गुस्सा हो, या कोई भारी-भरकम विवाद – हर जगह लड़ना सही नहीं. सच्ची बहादुरी यह है कि आप जानें कि कब लड़ना है और कब चुप रहना है. पीछे हटना हार नहीं है, यह एक रणनीति है. अगर आप इन तीन हालातों में बहादुर बनने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आप बड़ी परेशानी से बच जाएंगे.

विज्ञापन

यही हैं सच्चे वीर

आचार्य चाणक्य की एक और अनमोल सीख है- ‘जो सोच-समझकर कदम उठाता है, वही सच्चा वीर है. बिना सोचे लड़ने वाला सिर्फ अपना नुकसान करता है.’ इसलिए अगली बार जब गुस्से का माहौल हो, हालात आपके बस में न हों, या कोई ताकतवर सामने हो – तो रुकिए, सोचिए और पीछे हटिए. यही असली बहादुरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ