RBI New CRR Rule: 16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर क्‍या होगा असर

RBI CRR New Rule from 16 Oct: अब बैंकों को रोज 99% CRR बनाए रखना होगा, अभी 90% है. जानें CRR क्या है, आपके लोन और FD पर क्या असर पड़ेगा. IDFC Economist का बयान.

RBI New CRR Rule 99 Percent Daily Requirement October 2026 Banking Norms

आरबीआई ने बैंकों के लिए CRR मेंटेनेंस का नियम बदल द‍िया है, जो 16 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा. बैंकों को अब रोज 99% CRR रखना होगा. (Photo - AI)

RBI ने बैंकों की नकेल कस दी है. अब बैंकों को अपनी तिजोरी में ज्यादा कैश रखना होगा और वो भी रोज-रोज. RBI ने 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया है कि 16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना अपने तय CRR का 99% हिस्सा RBI के पास रखना ही होगा. अभी तक ये लिमिट 90% थी.

विज्ञापन

पहले CRR को समझ लें, बिल्कुल आसान भाषा में

CRR मतलब Cash Reserve Ratio. आप बैंक में 100 रुपये जमा करते हैं, तो बैंक वो पूरा 100 रुपये आपको लोन में नहीं दे सकता. RBI कहता है कि उसका कुछ हिस्सा, मान लो 4.5% (अभी CRR 4.5% है), तो 4.50 रुपये मेरे पास जमा रखो. ताकि कल को अगर सब लोग एक साथ पैसा मांगने आ जाएं तो बैंक के पास कुछ बैकअप हो.

विज्ञापन

पहले नियम ये था क‍ि 15 दिन के पखवाड़े में एवरेज 100% रखना है, पर रोज कम से कम 90% रखो तो चलेगा. मतलब आज थोड़ा कम रखा, कल ज्यादा रख दिया तो काम चल जाता था. अब RBI ने कहा- रोज 99% तो रखना ही पड़ेगा. पूरे पखवाड़े का एवरेज तो 100% चाहिए ही.

विज्ञापन

RBI ने ऐसा क्यों किया?
RBI सिस्टम में जो एक्स्ट्रा कैश घूम रहा है उसे कंट्रोल करना चाहता है. अभी बैंकिंग सिस्टम में 3.92 लाख करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा कैश पड़ा है. अगस्त-सितंबर में विदेश से पैसा आया और FCNR-B स्कीम से भी बैंकों के पास पैसा भर गया. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को ही कहा था कि ये एक्स्ट्रा नकदी धीरे-धीरे कम होगी.

पहले RBI ने Reverse Repo और बॉन्ड बेचकर पैसा खींचा, अब ये CRR वाला नियम सख्त कर दिया.

विज्ञापन

आप पर क्या असर पड़ेगा?
लोन महंगा हो सकता है:
बैंकों के पास लोन देने के लिए रोज थोड़ा कम पैसा बचेगा, तो हो सकता है वो लोन का इंटरेस्ट थोड़ा बढ़ा दें.
FD पर फायदा मिल सकता है:
बैंकों को पैसा रोकना है तो वो लोगों से ज्यादा पैसा जमा करवाने के लिए FD पर ब्याज थोड़ा बढ़ा सकते हैं.
बाजार में उथल-पुथल कम होगी: रोज-रोज बैंक इधर-उधर ज्यादा पैसा नहीं घुमा पाएंगे, तो मार्केट में लिक्विडिटी स्टेबल रहेगी.

यानी सीधी बात ये है क‍ि RBI ने CRR की दर नहीं बढ़ाई है, वो अभी भी 4.5% ही है, सिर्फ रोज मेंटेन करने वाला नियम सख्त किया है ताकि बैंक ज्यादा होशियारी न दिखा पाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ