देश में आज ने नए श्रम कानून लागू हो गए हैं. मोदी सरकार ने आज चार नई श्रम संहिताओं को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. इसे लेबर सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया जा रहा है. नई श्रम संहिताएं सबसे पहले हर वर्कर को टाइम पर मिनिमम वेतन की गांरटी देती हैं. अब देरी, मनमानी और शोषण की गुंजाइश खत्म हो जाएगी. वहीं, युवाओं को नौकरी की शुरुआत में ही नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा जिससे उनका अधिकार पक्का हो. वहीं, महिलाओं के लिए Equal Pay का नियम लागू होगा, जिससे कार्यस्थलों पर जेंडर बेस्ड भेदभाव रुकेगा.
आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं, जिससे मिलेगी :
- सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी
- युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
- महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी
- 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
- फिक्स टर्म एम्प्लॉईस को एक साल बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
- 40 साल से अधिक आयु वाले श्रमिकों को सालाना मुफ़्त हेल्थ चेक-अप की गारंटी
- ओवरटाइम करने पर दुगने वेतन की गारंटी
- जोखिम-भरे क्षेत्रों के कामगारों को 100% हेल्थ सिक्युरिटी की गारंटी
- इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक श्रमिकों को सामाजिक न्याय की गारंटी
हैज़र्डस यानी जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी दी गई है. खदानों, केमिकल यूनिट्स और अन्य खतरनाक सेक्टरों के वर्कर्स के लिए यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण है.
नए नियम देंगे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा- पीएम मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज, हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं. यह आजादी के बाद से सबसे बड़े और आगे बढ़ने वाले लेबर-ओरिएंटेड सुधारों में से एक है. यह हमारे वर्कर्स को बहुत मजबूत बनाता है. यह कम्प्लायंस को भी काफी आसान बनाता है और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देता है. ये कोड यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी, कम से कम और समय पर सैलरी का पेमेंट, सुरक्षित वर्कप्लेस और हमारे लोगों, खासकर नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए अच्छे मौकों के लिए एक मजबूत नींव का काम करेंगे.’
हर श्रमिक का सम्मान- मनसुख मंडाविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने X पर एक पोस्ट कर कहा, ‘मोदी सरकार की गारंटी: हर श्रमिक का सम्मान! आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं..’
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 hr agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 hr agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
2 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
3 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
7 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
8 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines