हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 14 जुलाई को इन 5 राशियों को ग्रहों की चाल दिखाएगी तरक्की के रास्ते, धन के मामले में मिलेगी खुशखबरी

Lucky Zodiac Signs: 14 जुलाई को भौमवती अमावस्या के अवसर पर कई शुभ ग्रह योग खास ज्योतिषीय संयोग बना रहे हैं, जिनका असर 5 राशियों के करियर, धन और तरक्की पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 14 जुलाई, 2026 एक विशेष दिन हैं. इस दिन आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि और दिन मंगलवार है. मंगलवार होने के कारण इसे ‘भौमवती अमावस्या’ भी कहते हैं. अमावस्या और मंगलवार का दुर्लभ संयोग इस दिन को पूजा, दान, पितृ तर्पण और साधना का विशेष दिन बना रहा है. इसके साथ ही इस दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के साथ हर्षण योग के संयोग की शक्ति भी प्राप्त कर रहा है. इस दिन चंद्र वास दिन में पश्चिक दिशा में रहेगा. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन तीन-तीन द्विग्रही योग बन रहे हैं, पहला- मिथुन राशि में बुध-सूर्य की युति, दूसरा- कर्क राशि में चंद्र-गुरु युति और तीसरा- सिंह राशि में शुक्र-केतु युति. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी मंगल ग्रह वृषभ राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 14 जुलाई के ज्योतिषीय योग-संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर होने की व्यापक संभावना है, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन उन्हें तरक्की के नए रास्ते पर चलाने वाला बन सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको धन के मामले में खुशखबरी मिल सकती है?

14 जुलाई का मिथुन राशिफल

14 जुलाई का दिन मिथुन राशि वालों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. बुध और सूर्य की युति आपके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकती है. ऑफिस में आपकी बात को महत्व मिल सकता है. किसी नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है. इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या मीटिंग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बिजनेस करने वालों की कोई अहम डील आगे बढ़ सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन रही है. दोस्तों या किसी करीबी का सहयोग काम आसान कर सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों में पहले से ज्यादा समझदारी दिखेगी. सेहत सामान्य रहेगी. जल्दबाजी छोड़कर सोच-समझकर फैसला लेंगे तो लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में मृत व्यक्ति से बात करना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

14 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए 14 जुलाई का दिन आत्मविश्वास और प्रगति का संकेत दे सकता है. चंद्र और गुरु की युति आपके पक्ष में माहौल बना सकती है. मन की उलझनें धीरे-धीरे कम होंगी. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. बिजनेस में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू हो सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. धैर्य और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी.

14 जुलाई का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए 14 जुलाई का दिन नई संभावनाओं का दिन हो सकता है. आपकी क्रिएटिव सोच लोगों का ध्यान खींच सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में मार्केटिंग और नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा. किसी पुराने संपर्क से बड़ा अवसर मिल सकता है. धन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. खर्च और बचत के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी. छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है. नई स्किल सीखना भविष्य में लाभ देगा. शांत दिमाग से लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘पुरानी यादों के कैदी’ कहलाती हैं ये 4 राशियां, 10 साल पुरानी लड़ाई का ‘जवाब’ सोचकर पछताते हैं आज

14 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए 14 जुलाई का यह दिन मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में नई रणनीति अच्छा परिणाम दे सकती है. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलने की उम्मीद है. अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें. खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें. धैर्य और अनुशासन आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे. दिन का सही उपयोग भविष्य के लिए मजबूत आधार बना सकता है.

विज्ञापन

14 जुलाई का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई का दिन नई उम्मीद और नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे. पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा. परिवार का माहौल सुखद रहेगा. अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी दोस्त की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है. मानसिक तनाव कम होगा. नई योजना पर काम शुरू करने का सही समय है. सही फैसला और सही समय आपको आगे बड़ा लाभ दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन में करें इन 6 पौधों की पूजा, बरसेगी शिव कृपा, दूर होंगे धन समेत हर संकट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola