Sawan 2026: सावन में करें इन 6 पौधों की पूजा, बरसेगी शिव कृपा, दूर होंगे धन समेत हर संकट

Sawan 2026: सावन में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि कुछ पौधों और वृक्षों की पूजा से महादेव प्रसन्न होते हैं. यहां ऐसे ही 6 पौधों के बारे में बताया गया है. सावन में इन 6 पौधों की आराधना करने से सुख-समृद्धि और शिव कृपा मिलती है.

lord-shiva-favourite-plant
1 / 8

विज्ञापन

सावन में शिव पूजा

सावन में शिव पूजा 2 / 8

Sawan 2026: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ शिव जी को समर्पित है. इस दौरान भक्ति, उत्साह और हरियाली का माहौल रहता है. इस महीने में भगवान शिव की भांति-भांति से पूजा की जाती हैं. उनको प्रसन्न करने के लिए कुछ खास पौधों और वृक्षों की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इन वृक्षों में महादेव का वास होता है. इनकी सेवा और पूजा करने से शिव जी जल्द प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. आइए जानते हैं, शिव कृपा पाने के लिए सावन में किन 6 पौधों की पूजा करनी चाहिए?

विज्ञापन

बेल - शिव का स्वरूप

बेल - शिव का स्वरूप3 / 8

बिल्व वृक्ष यानी बेल के पेड़ को शिव जी का साक्षात स्वरूप माना जाता है. इसके पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत शुभ होता है. नियमित रूप से इसकी जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से शाश्वत लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. सभी पाप नष्ट होते हैं. घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

शमी - नेगेटिविटी का दुश्मन

शमी - नेगेटिविटी का दुश्मन4 / 8

पुराणों में सिरमौर 'शिव पुराण' के अनुसार, शमी वृक्ष के पत्ते भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं. सावन में इस पौधे की पूजा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही शनि दोष से मुक्ति मिलती है. जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

विज्ञापन

आक - सेहत का वरदान

आक - सेहत का वरदान5 / 8

सफेद आक या मदार के पौधे में शिव जी का विशेष अंश माना जाता है. इसके फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से आरोग्य यानी अच्छी सेहत मिलती है. मान्यता है कि आक की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं.

धतूरा - मन की शांति

धतूरा - मन की शांति6 / 8

धतूरे के पौधे की पूजा करने और इसके फल-फूल शिव जी को अर्पित करने से संतान सुख और मानसिक शांति मिलती है. यह पौधा शिव जी को बहुत प्रिय है. इसकी पूजा से परिवार में खुशहाली आती है.

विज्ञापन

पीपल - त्रिदेवों का वास

पीपल - त्रिदेवों का वास7 / 8

हिन्दू धर्म के मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों- ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है. सावन में इसकी पूजा करने और परिक्रमा करने से कालसर्प दोष और पितृदोष शांत होते हैं. यह वृक्ष जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है.

पारिजात - दिव्य वृक्ष

पारिजात - दिव्य वृक्ष8 / 8

पारिजात यानी हरसिंगार एक दिव्य और बेहद पवित्र वृक्ष है. सावन या सोमवार के दिन इसकी पूजा करने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. मान्यता है कि यह वृक्ष स्वर्ग से धरती पर आया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन