---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

खामेनेई की मौत से मिडिल ईस्ट में क्या-क्या बदलेगा, ‘ट्रिपल H’ पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

Khamenei Death Impact: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद मिडिल ईस्ट में क्या बड़े बदलाव होंगे? क्या ईरान के 'प्रॉक्सिस' नेटवर्क से जुड़े हमास, हिजबुल्ला और हूती कमजोर पड़ सकते हैं और इजरायल एक अजेय शक्ति बनकर उभरेगा? जानिए इस विशेष रिपोर्ट में

---विज्ञापन---

Khamenei Death Impact ईरानी सुप्रीम लीडर सुप्रीम अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 47 साल पुराने इस्लामिक शासन का अंत हुआ है. ईरान भी खामोश नहीं बैठेगा वो पलटवार करेगा. इससे अमेरिका और इजरायल में तनाव और बढ़ेगा. ईरान ने इजरायल पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है. ईरान ने इजरायल पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है. अब ईरान में अमेरिका-समर्थित सरकार के आने की संभावना है, जो ईरान के प्रभाव को कमजोर करेगी. वहीं, इजरायल क्षेत्रीय सुपर पावर के रूप में उभरेगा.

‘ट्रिपल H’ क्या है और क्यों मंडरा रहा खतरा?

ईरान ने दशकों से हमास, हिजबुल्ला और हूती विद्रोहियों को हथियार और पैसा देकर इजरायल के खिलाफ एक ‘रिंग ऑफ फायर’ तैयार की है. हमास फिलिस्तीन में सक्रिय हैं और इन्हें इजरायल पर हमलों के लिए जाना जाता है. ईरान के बिना इसका वर्चस्व घटेगा. हिजबुल्लाह की लेबनान में मजबूत पकड़ है और यह इजरायल के लिए लगातार सिरदर्द बने हुए हैं. अब ये संगठन अस्थिर हो सकता है. हूती यमन में विद्रोही हैं, जिनके जरिए ईरान ने क्षेत्र पर होल्ड बनाया. इनकी ताकत कम होने से यमन का कंट्रोल बदल सकता है. खामेनेई की मौत से ये समूह कमजोर होंगे, क्योंकि इनका मुख्य समर्थन ईरान की सेना और फंडिंग से आता है.

---विज्ञापन---

सबसे बड़ा फायदा इजरायल को

इस्लामिक शासन के अंत का सीधा फायदा इजरायल को पहुंचाएगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे ईरान के क्राउन प्रिंस रजा पहलवी को सत्ता मिल सकती है, जो अमेरिका-समर्थित सरकार बनाएंगे. पहले से अमेरिका के सहयोगी मुस्लिम देश सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कतर इजरायल के करीब आ चुके हैं. अब्राहम अकॉर्ड के जरिए इजरायल कई मुस्लिम देशों के साथ रिश्ते मजबूत कर चुका है. ईरान का खुला विरोध खत्म होने से कम मुस्लिम देश इजरायल के खिलाफ रहेंगे, इससे इजरायल का वर्चस्व बढ़ेगा, और मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल गठजोड़ और मजबूत होगा. क्षेत्रीय संतुलन इजरायल के पक्ष में झुक जाएगा.

First published on: Mar 01, 2026 11:41 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola