कौन हैं नैटली हार्प? डोनाल्ड ट्रंप की सबसे करीबी भरोसेमंद, अमेरिकी राष्ट्रपति को क्यों देती हैं जान बचाने का क्रेडिट

Who is Natalie Harp: व्हाइट हाउस में नैटली हार्प को ‘ह्यूमन प्रिंटर’ के तौर पर भी जाना जाता है. वह ट्रंप के लिए खबरें, आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट की प्रिंटेड कॉपियां लेकर चलती हैं.

Natalie Harp

नैटली हार्प ने डोनाल्ड ट्रंप का 2020 के चुनाव में खुलकर समर्थन किया. (Photo: X/News24)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास हमेशा कई करीबी सहयोगी नजर आते हैं, लेकिन नैटली हार्प की मौजूदगी इन दिनों खास चर्चा में है. 35 साल की नैटली हार्प, अमेरिकी राष्ट्रपति की उन चुनिंदा सहयोगियों में शामिल हैं, जो अक्सर डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आती हैं. व्हाइट हाउस में उनकी आधिकारिक जिम्मेदारी राष्ट्रपति की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की है, लेकिन जानकारों का कहना है कि असल में नैटली का व्हाइट हाउस में प्रभाव उनके पद से कहीं अधिक है.

विज्ञापन

क्यों ट्रंप को देती हैं की सबसे भरोसेमंद हैं नैटली हार्प?

नैटली हार्प की ट्रंप से नजदीकी की एक बड़ी वजह उनकी कहानी भी है. एक समय ऐसा भी था जब नैटली हार्प हड्डी के कैंसर से जूझ रही थीं, इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी काफी मदद की. बीमारी से जूझ रहीं नैटली को ऐसे इजाल की जरूरत थी, जिसकी अनुमति मिलना आसान नहीं था. ऐसे में ट्रंप के पहले कार्यकाल में लागू हुए ‘राइट टू ट्राई एक्ट’ ने कुछ मरीजों के लिए एस्पिरेंटल ट्रीटमेंट कराने का रास्ता आसान कर दिया. नैटली हार्प ने सार्वजनिक तौर पर इसका श्रेय ट्रंप को दिया था.

विज्ञापन

क्यों डोनाल्ड ट्रंप को देती हैं जान बचाने का क्रेडिट?

नैटली हार्प ने 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल नहीं होती तो वह इलाज की मंजूरी का इंतजार करते हुए अपनी जान गंवा सकती थीं. इसके बाद से नैटली हार्प ट्रंप के करीबियों में शामिल हो गईं. 2020 के चुनाव अभियान के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनीं और बाद में वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क में बतौर होस्ट काम किया.

विज्ञापन

ट्रंप का खुलकर समर्थन करती हैं नैटली हार्प

इस दौरान भी नैटली हार्प ने डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया और 2020 के चुनाव में ट्रंप की जीत से जुड़े गलत दावों को भी बढ़ावा दिया. 2022 में नेटवर्क छोड़ने के बाद वह ट्रंप के अगले राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़ गईं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में हार्प की भूमिका और प्रभाव लगातार चर्चा में है. उन्हें व्हाइट हाउस के भीतर ‘गेटकीपर’ और ‘कम्फर्ट ब्लैंकेट’ जैसे नामों से भी बुलाया जाता है. नैटली हार्प को ओवल ऑफिस में ट्रंप के बेहद करीब और घरेलू-विदेशी यात्राओं में साथ देखा जाता है.

विज्ञापन

नैटली हार्प के जिम्मे ट्रंप से सोशल अकाउंट की जिम्मेदारी!

व्हाइट हाउस में नैटली हार्प को ‘ह्यूमन प्रिंटर’ के तौर पर भी जाना जाता है. वह ट्रंप के लिए खबरें, आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट की प्रिंटेड कॉपियां लेकर चलती हैं. इतना ही नहीं वो डोनाल्ड ट्रंप के लिए सोशल मीडिया कंटेंट भी तैयार करती है. जानकारों का कहना है कि ट्रंप का ट्रूथ हैंडल भी नैटली हार्प संभालती हैं. नैटली हार्प के नाम को लेकर अक्सर विपक्ष सवाल भी उठाता रहा है. डेमोक्रेट सीनेटर जॉन ऑसॉफ ने हार्प का नाम लेकर उनकी भूमिका पर सवाल उठाए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ