अलास्का में रडार साइट के पास विमान हादसा, 8 लोगों की मौत, US आर्मी ने लिया था किराये पर

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में 8 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड विमान सेसना 441 क्रैश हो गया, हादसे में प्लेन में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यूएस आर्मी कॉर्प्स द्वारा किराए पर लिया गया यह विमान रिमोट रडार स्टेशन की ओर जा रहा था तभी लैंडिंग से पहले यह भयानक दुर्घटना घटी.

Alaska Plane Crash, US Army Corps charter flight, Cessna 441 crash

लैंडिंग से पहले 8 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड विमान सेसना 441 क्रैश। प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. विमान में चालक दल समेत कुल आठ लोग सवार थे और इस हादसे में किसी के भी जीवित बचने की खबर नहीं है. यूएस आर्मी ने इस चार्टर्ड विमान को किराए पर लिया था. अमेरिकी सेना और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है. घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सेना और स्थानीय प्रशासन ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया. अमेरिकी संघीय एजेंसियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.

बहामास में भयानक विमान हादसा, 10 लोगों की मौके पर मौत, मातम में बदलीं 53वें स्वतंत्रता दिवस की खुशियां

विज्ञापन

एंकरेज से रडार साइट के लिए भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, दो इंजनों वाला ‘सेसना 441’ विमान टेड स्टीवंस एंकरेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था. यह विमान पश्चिमी अलास्का स्थित सुदूर ‘केप नेवेनहम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट’ की ओर जा रहा था. विमान जब अपनी मंजिल यानी केप नेवेनहम के करीब पहुंचा, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया. यह इलाका एंकरेज से लगभग 725 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

किसी भी मृतक की पहचान उजागर नहीं

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने स्पष्ट किया कि हादसे के तुरंत बाद किसी भी मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. एंकोरेज स्थित प्रमुख सैन्य सुविधा केंद्र ‘जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन’ द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मामले से जुड़े प्रोटोकॉल पूरे होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

विज्ञापन

सैन्य परिवार के लिए बहुत बड़ा नुकसान

हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अमेरिकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा कि यह हमारे पूरे सैन्य परिवार और उन सभी समुदायों के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है, जिनकी हम सेवा करते हैं. लेफ्टिनेंट जनरल डेविस अलास्का कमांड, अलास्का नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड रीजन और इलेवंथ एयर फोर्स के कमांडर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ