Fenugreek Seeds Benefits: मेथी के बीज दिखने में जितना छोटा होता हैं, उतना ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में मेथी को दवा के रूप में प्रयोग क्या जाता है। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में करते हैं। इसका सेवन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाया जाता है, जो हमारे हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। आईए जानते हैं मेथी दाना हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है।
मेथी दाने के फायदे
जोड़ो के दर्द के लिए फायदेमंद- मेथी दाने में आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होती है। मेथी दाने में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले सूजन को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रात में एक चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिगो दें और सुबह अच्छे से इसे चबाकर खाएं। ये आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- खाना खाने के पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी? जानिए सही तरीका
पीरियड्स में खाए मेथी दाना – मेथी दाना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में कारगर साबित होता है।
ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल- यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल का बैलेंस बनाए रखता है।
डाइजेशन सिस्टम को बनाए अच्छा- विशेषज्ञों के अनुसार, मेथी के बीजों को भिगोने से उनमें मौजूद म्यूसिलेज का लेवल बढ़ जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम के लिए आरामदायक होता है। पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं से आपको दूर रखता है।
आयरन की कमी को करता है पूरी- मेथी दाना शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। मेथी दाना मौजूद आयरन आपके शरीर के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकता है। जिन महिलाओं में गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान आयरन की कमी होती है, उनके लिए मेथी दाना रामबाण इलाज माना जाता है।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
25 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
3 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
21 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines