Healthy Lunch Tips: खाना खाने के पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी? जानिए सही तरीका

Healthy Lunch Tips: पानी पीने को लेकर प्रतिक्रियाएं लोगों में मशहूर है। पानी खाने से पहले पीना है या बाद में या फिर कितनी देर में पीना है। ऐसे सवालों ने लोगों को कंफ्यूज किया हुआ है। चलिए हम आपके इन्हीं सवालों का सही जवाब आपको देते हैं। इसे आयुर्वेद में भी गलत माना गया है।

Right Time to drink Water

Healthy Lunch Tips: लंच के समय खाना खाते वक्त की कुछ गलतियां हमारी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे लंच के बाद चाय पीना सही प्रैक्टिस नहीं है। वैसे ही, खाना खाने के तुरंत पहले और बाद में पानी पीने के लिए भी मना किया जाता है। पानी पीने के भी कुछ सही तरीके हैं और समय उस हिसाब से पानी नहीं पिया जाए तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अक्सर पेट की गड़बड़ियां और अपच की समस्या बनी रहती है तो इसकी एक वजह खाना खाने और पानी पीने की गलत टाइमिंग भी हो सकती है। गलत तरीके से पानी पीने का सीधा असर पेट पर पड़ता है। यहां जानिए एक्सपर्ट के अनुसार, पाचन को दुरुस्त रखने और अच्छी सेहत के लिए खाना खाने से कितनी देर पहले और कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने से कितनी देर पहले पानी पीना चाहिए?

अक्सर लंच का समय ऐसा होता है कि लोग अपने-अपने कामों में बिजी रहते हैं, वहीं कुछ लोग ऑफिस जाते हैं तो उनके पास तो खाना खाने के लिए भी एक निर्धारित समय होता है। जिस कारण लोग अपनी पानी पीने की गतिविधि का ध्यान नहीं रख पाते हैं। खाना खाने से पहले पानी पीने का सही समय 30 मिनट पहले का है। यानी लंच करने से आधे घंटे पहले 1 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट का तापमान अनुकूल हो जाता है। इसके अलावा, भूख कम लगती है ताकि आप ओवरईटिंग करने से बच सकें।

drinking water after meal

Image Credit- Freepik

विज्ञापन

खाना खाने के बाद पानी कब पिएं?

इस बारे में तो आप जानते ही होंगे कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना बिल्कुल सही नहीं है। इससे पाचन खराब होता है। आयुर्वेद में इसे वर्जित बताया गया है। खाना खाने के लगभग 30 मिनट या 40 मिनट बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा करना इसलिए फायदेमंद हैं क्योंकि, तुरंत पानी पीने से पेट में एसिड रिफ्लक्स होता है जिससे एसिडिटी की समस्या होती है। आधे घंटे बाद पानी पीने से पेट को तापमान बदलने का समय मिल जाता है और पाचन करने में आसानी होती है। इससे वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

खाना खाने के बीच पानी पीने के फायदे

खाना खाते समय बीच-बीच में एक-एक घूंट पानी पीना फायदेमंद होता है क्योंकि इससे खाने को पचाने में मदद मिलती है। खाते समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से खाना आसानी से गलेगा और पचेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ