UPPSC PCS Main Exam 2023: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कुछ जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

UPPSC PCS Main Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

UPPSC PCS Main Exam 2023
UPPSC PCS Main Exam 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई से शुरू होगा और 21 जुलाई, 2023 को समाप्त होगा। उम्मीदवार संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा (पी.सी.एस.) (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र विवरण संपादित करने के लिए सुधार विंडो 7 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है वे मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कुल 4047 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से, यूपीपीएससी संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवाओं के लिए लगभग 173 रिक्तियों को भरेगा। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 14 मई, 2023 को राज्य भर में दो पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: