हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UKSSSC कांस्टेबल भर्ती 2024: 2000 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

क्या आप उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आइए जानते हैं आवेदन कैसे करें, योग्यता क्या होनी चाहिए, और अन्य जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
uksssc constable recruitment 2024

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जिला पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) और PAC/IRB कांस्टेबल (पुरुष) परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 नवंबर, 2024 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर, 2024 है। इस प्रक्रिया के तहत पूरे उत्तराखंड में कुल 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। एलिजिबिलिटी और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती में जिला पुलिस कांस्टेबल के लिए 1600 पद उपलब्ध हैं, जिसमें पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कांस्टेबल PAC/IRB के लिए भी 400 पदों की वैकेंसी निकाली गई है, जो केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है, जिससे अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती की डिटेल्ड नोटिफिकेशन में अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://uksssc.net.in/uksssc-police-constable-2024/assets/admin-reports/Advertisement-Police-Constable-43434dd.pdf

उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा

चयन के लिए 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी, जो 2 घंटे की होगी और इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का स्तर पद की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के अनुसार होगा।
सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 45% अंक लाने होंगे, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक लाना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक प्रश्न के चार ऑप्शन होंगे और उम्मीदवार को सही उत्तर चुनना होगा। ध्यान दें कि गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।

आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस

अनारक्षित और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- है, जबकि SC/ST/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹150/- है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए ऑन-द स्पॉट जॉब का मौका, सरकारी रोजगार मेले की तारीख तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें