Govt Job Age Relaxation: तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट

Tamil Nadu Govt Job Age Limit Increased: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए अपर एज लिमिट में 5 साल की छूट दी है. जानिए नए न‍ियम लागू होने के बाद Group I, Group II और Group IV की नई उम्र सीमा क्‍या होगी.

Tamil Nadu Government Increases Upper Age Limit for Direct Recruitment Jobs Group I II IV Category Wise Details in Hindi

सी. जॉसेफ व‍िजय की सरकार ने युवाओं के ल‍िए बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में 5 साल की एज लिमिट बढ़ा दी है. (PTI Photo)

Tamil Nadu Govt Job Age Limit 2026: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) में 5 साल की छूट देने का बड़ा ऐलान किया है. इस फैसले से उन हजारों युवाओं को दूसरा मौका मिलेगा, जिनकी उम्र मौजूदा तय सीमा को पार कर चुकी थी या उसके करीब पहुंच रही थी. तमिलनाडु सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नया नियम 30 अक्टूबर 2026 से अगले 5 वर्षों के लिए लागू रहेगा. जानिये Group I, Group II और Group IV के पदों के लिए अब नई उम्र सीमा क्या होगी और reserved श्रेणियों को इसका कितना फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

ग्रुप के हिसाब से जानिए उम्र सीमा का पूरा गणित

सरकार की 5 साल की यह अतिरिक्त छूट सभी मौजूदा आरक्षण और वर्ग-वार छूटों के अलावा होगी:

विज्ञापन
  1. ग्रुप-1 के पद:
    सामान्य वर्ग (General Category) के ल‍िए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 वर्ष कर दी गई है. आरक्षित वर्ग (BC, BC(M), MBC, DNC, SC, ST) क‍े ल‍िए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई है. वहीं दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) क‍े ल‍िए जनरल कैटगरी के दिव्यांगों के लिए 42 से बढ़ाकर 47 वर्ष और आरक्षित वर्ग के दिव्यांगों के लिए 47 से बढ़ाकर 52 वर्ष कर दी गई है.
  2. ग्रुप-2 और 2-ए के पद:
    सामान्य वर्ग के ल‍िए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 35 वर्ष कर दी गई है. आरक्षित वर्ग के ल‍िए आरक्षित श्रेणियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रहेगी. दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) के ल‍िए जनरल कैटगरी के PwD उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 से बढ़ाकर 45 वर्ष की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के PwD अभ्यर्थियों के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं होगी.
  3. ग्रुप-4 के पद:
    उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी. सामान्य योग्यता वाले जनरल कैटगरी के उम्मीदवार क‍े ल‍िए 30 से बढ़कर 35 वर्ष कर द‍िया गया है. PwD 40 से बढ़कर 45 वर्ष है. BC, BC(M), MBC, DNC श्रेणी में 32 से बढ़कर 37 वर्ष (PwD: 42 से बढ़कर 47 वर्ष) क‍िया गया है. जबक‍ि SC, ST और निराश्रित विधवाओं के ल‍िए ऐज ल‍िमि‍ट 35 से बढ़कर 40 वर्ष (PwD: 45 से बढ़कर 50 वर्ष) क‍िया गया है.

कब से और कब तक लागू रहेगा यह नियम?
यह नई छूट 30 अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और अगले 5 वर्षों के लिए लागू रहेगी. इस फैसले से ओवर-एज (Over-age) होने की कगार पर खड़े हजारों युवाओं को फिर से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने और सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ