CBSE Schools Teacher Recruitment 2026: CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, जानें कैसे होगा चयन, क‍ितनी होगी सैलरी

HP CBSE School Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है. चयन राज्य चयन आयोग करेगा और मानदेय 30,000 रुपये मिलेगा. जानें विषयवार पदों की पूरी सूची.

CBSE Schools Teacher Recruitment 2026 3100 Vacancies Salary 30000 Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Details in Hindi.

हिमाचल सरकार ने 3100 श‍िक्षक पदों पर भर्ती के ल‍िए मंजूरी दे दी है. इसकी भर्ती प्रक्र‍िया जल्‍द ही शुरू होगी. (फोटो - एआई)

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई (CBSE) संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 3,000 से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी. राज्य सरकार के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके. जान‍िये यह भर्ती कैसे होगी, चयन की क्या प्रक्रिया रहेगी और चयनित शिक्षकों को कितना वेतन मिलेगा.

विज्ञापन

राज्य चयन आयोग कराएगा प्रतियोगी परीक्षा

शिक्षकों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog) आयोजित करता है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के अंकों और मेधा (Merit) के आधार पर होगा. और इसके ल‍िए राज्य चयन आयोग जल्‍दी ही परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन, योग्यता और आवेदन की तारीखें जारी करेगा.

विज्ञापन

कितना मिलेगा बेतन?
भर्ती प्रक्रिया के जर‍िए चुने जाने वाले शिक्षकों को सरकार फिक्स्ड मंथली सैलरी देगी. चयनित शिक्षकों को हर महीने 30,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा.

पदों का पूरा ब्योरा
3,100 शिक्षकों की इस कुल भर्ती को दो मुख्य योजनाओं (Schemes) के तहत बांटा गया है:

विज्ञापन
  1. अंग्रेजी और गणित शिक्षक योजना (600 पद):
    अंग्रेजी शिक्षक : 240 पद
    गणित शिक्षक : 360 पद
  2. सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में फिक्स्ड मानदेय योजना (2,500 पद):
    हिंदी : 240 पद
    संस्कृत : 240 पद
    जीव विज्ञान : 240 पद
    वाणिज्य : 240 पद
    शारीरिक शिक्षा : 240 पद
    फाइन आर्ट्स : 220 पद
    राजनीति विज्ञान : 199 पद
    इतिहास : 199 पद
    अर्थशास्त्र : 202 पद
    भौतिक विज्ञान : 120 पद
    रसायन विज्ञान : 120 पद
    कंप्यूटर : 120 पद
    संगीत : 120 पद

चयन प्रक्रिया और योग्यता
यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog) आयोजित करेगा. सरकार ने अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET – Teacher Eligibility Test) को अनिवार्य योग्यता बना दिया है.

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. राज्य चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र भरने की तारीखों का ऐलान करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ